कोरिया : पशुधन विकास विभाग के माध्यम से किया जाएगा पशुओं का क्रय

कोरिया

उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें के प्राप्त जानकारी द्वारा पशुधन विकास विभाग द्वारा एकीकृत कृषि केन्द्र (डी०एम०एफ० मद अन्तर्गत) विकास खण्ड सोनहत के ग्राम केशगवॉ के चयनित समूहों को वितरित किये जाने हेतु स्थानीय पशु व्यापारियों से उन्नत / ग्रेडेड नस्ल के 03 बकरे, 30 देसी बकरियों एवं संकर नस्ल (जर्सी/एच०एफ०) की 02 दुधारू गायों का क्रय किया जाना है। जिसके लिए एकीकृत कृषि केन्द्र ग्राम-केशगवॉ 30 जून 2025 को प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक पशु मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें स्थानीय पशु व्यापारियों से निम्न विवरण अनुसार उक्त मेले में बकरे-बकरियों एवं दुधारू गाय लेकर निर्धारित समय के भीतर उपस्थित होने की अपील की किया है। पशुओं का क्रय, चयन समिति के द्वारा मौके पर ही किया जावेगा।

व्यापारियों द्वारा मेले में लाए जाने वाले पशुओं का विवरण एवं आवश्यक शर्ते इस प्रकार होंगी देसी बकरियों जो 1-2 वर्ष की स्वस्थ बकरियों को लानी हैं। बकरे उन्नत/ग्रेडेड नस्ल के 18 से 24 माह के स्वस्थ बकरे ही लाने हैं। दुधारू गाय संकर जर्सी अथवा एच०एफ० नस्ल की 1-2 ब्यात की बच्चा सहित लाने हैं। गाय का बच्चा एक माह से ऊपर का नहीं होना चाहिए।

क्वारेण्टाईन की शर्तों के अनुसार क्रय किये गये बकरे-बकरियों को एकीकृत कृषि केन्द्र ग्राम-केशगवॉ में 21 दिनों की क्यारेण्टाईन अवधि में रखा जावेगा। क्यारेण्टाईन अवधि समाप्ति के पश्चात् ही स्वस्थ पाए गए बकरे-बकरियों के भुगतान की कार्यवाही की जावेगी। यदि क्वारेण्टाईन अवधि के दौरान क्रय किये गये किसी बकरे-बकरी की मृत्यु होती है, तो उसके बदले व्यापारी को दूसरा स्वस्थ पशु उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। साथ ही क्यारेण्टाईन अवधि के दौरान क्रय किये गये बकरे-बकरियों के बीमार होने पर उपचारित औषधि का व्यय व्यापारी द्वारा वहन किया जाना अनिवार्य होगा। मेले में लाए जाने वाले पशुओं में से स्वस्थ पशुओं के चयन एवं क्रय का सम्पूर्ण अधिकार ‘चयन एवं क्रय समिति को होगा। समिति का निर्णय सभी व्यापारियों को अनन्तिम रूप से मान्य होगा।

  • admin

    Related Posts

    अभियान के अंतर्गत 1,74,770 लोगों का स्वास्थ्य जांच व उपचार पूर्ण

    रायपुर सुकमा जिले के के दुर्गम अंचलों में जहाँ भूगोल भी कदम-कदम पर परीक्षा लेता है, वहाँ सुकमा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कर्तव्यनिष्ठा की एक बेमिसाल…

    धान सहित 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि से किसानों को मिलेगा लाभ

    रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा विपणन वर्ष 2026-27 हेतु 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि के निर्णय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 3 views
    धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

    IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 3 views
    IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

    16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 1 views
    16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

    साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 3 views
    साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

    क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 1 views
    क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

    आईपीएल 2026: आरसीबी-केकेआर भिड़ंत, अंक तालिका में अहम टक्कर

    • By admin
    • May 12, 2026
    • 1 views
    आईपीएल 2026: आरसीबी-केकेआर भिड़ंत, अंक तालिका में अहम टक्कर