केएल राहुल सबसे तेज 200 आईपीएल छक्कों का रिकॉर्ड अपने नाम किया, संजू सैमसन का यह रिकॉर्ड टूटा

अहमदाबाद
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में केएल राहुल सबसे तेज 200 आईपीएल छक्कों का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी की थी। दूसरे ओवर में अभिषेक पोरेल (18) का विकेट निकल जाने के बाद केएल राहुल क्रीज पर आए थे। उन्होंने ताबड़तोड़ शॉट लगाए और करुण नायर के साथ मिलकर स्कोर आगे बढ़ाया। राहुल 5वें ओवर में आऊट हो गए लेकिन इससे पहले उन्होंने 14 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 28 रनों का योगदान दिया। अपनी पारी में लगाए एक छक्के के कारण राहुल के अब आईपीएल में 200 छक्के हो गए हैं।

आईपीएल में अपना 139वां मैच खेल रहे राहुल के नाम अब 200 छक्के हो गए हैं। वह 200 छक्के लगाने वाले सिर्फ 11वें क्रिकेटर हैं। वह कैश-स्टडेड लीग में 200 छक्के तक पहुंचने वाले छठे भारतीय भी हैं। इसके अलावा राहुल आईपीएल में सबसे तेज 200 छक्के लगाने वाले भारतीय हैं। उन्होंने संजू सैमसन को पीछे छोड़ दिया, जिनके पास लंबे समय तक यह रिकॉर्ड था। क्रिस गेल अभी भी नंबर वन हैं। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा 357 छक्के लगा चुके हैं। रोहित शर्मा के 286 छक्के हो चुके हैं। वह इस सीजन में 300 छक्कों का रिकॉर्ड बना सकते हैं।

आईपीएल 2025 में केएल राहुल का प्रदर्शन
15 बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
77 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
93* बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
15 बनाम मुंबई इंडियंस
38 बनाम राजस्थान रॉयल्स
28 बनाम गुजरात टाइटंस

ऐसी रही दिल्ली की पारी
गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। दिल्ली ने 8 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 203 रन बनाए। इस दौरान आशुतोष शर्मा ने 19 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 37 रन बनाए और दिल्ली को 203 रन तक पहुंचा दिया। गुजरात की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाजी शानदार रही जिन्होंने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल ने भी 39, ट्रिस्टन ने 31 और करुण नायर ने 31 रन बनाए।

  • admin

    Related Posts

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    पेरिस   टेनिस का बड़ा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट 'फ्रेंच ओपन' 24 मई को पहले राउंड के मैचों के साथ शुरू हो गया. सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच पहले राउंड में…

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

     बेंगलुरु पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय (SL Akshay) का रविवार को एक क्लब मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह सिर्फ 39 साल के थे.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 0 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव