Kirodi Lal Meena की तबीयत हुई ख़राब, अस्पताल में भर्ती

जयपुर
 भजनलाल सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की तबीयत अचानक बिगड़ गए गई है। बीती रात को वे जयपुर स्थित अपने आवास पर ही थे। आज बुधवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने से उनका स्टाफ उन्हें लेकर सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचा, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कर लिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि डॉ. मीणा का पहले से ही इलाज चल रहा था। आज फिर से उनकी तबीयत बिगड़ने से उन्हें भर्ती किया गया है। सभी तरह की जांच की जा रही है।

किरोड़ीलाल मीणा को पेट दर्द, उल्टी और जलन की शिकायत

डॉ. मीणा की दवाइयां पिछले कुछ समय से चल रही है। आज सुबह उन्हें अचानक पेट दर्द, उल्टी, जलन और एसीडीटी की शिकायत ज्यादा हुई तो परिजन और स्टाफ उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचा। पहले इमरजेंसी में दिखाया गया और फिर उन्हें भर्ती कर लिया गया। अस्पताल अधीक्षक ने डॉक्टरों की एक टीम का गठन किया है जो डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के स्वास्थ्य का लगातार अपडेट ले रहे हैं। डॉ. मीणा को जनरल मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर प्रोफेसर डॉ. सीएल नवल की युनिट में भर्ती किया गया है।

पिछले एक महीने रही काफी भागदौड़

डॉ. मीणा पिछले एक महीने से भारी भागदौड़ में रहे। विधानसभा उपचुनाव के पहले से वे चुनाव में व्यस्त हो गए थे। उनके छोटे भाई जगमोहन मीणा को भाजपा ने दौसा से चुनाव मैदान में उतारा था। अपने भाई के चुनाव प्रचार में डॉ. मीणा ने खूब मेहनत की। दिन रात भागदौड़ की। लगातार वे चुनाव प्रचार में व्यस्त रहे। इस दौरान वे अपने स्वास्थ्य का ख्याल नहीं रख पाए। चुनाव में जगमोहन मीणा चुनाव नहीं जीत पाए। इससे डॉ. मीणा को बड़ा धक्का लगा। शारीरिक और मानसिक रूप से वे अपने आप को एडजस्ट नहीं कर पाए। इस वजह से बुधवार सुबह उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी।

admin

Related Posts

राजस्थान हाईकोर्ट का अहम आदेश, MVSI भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश

जयपुर राजस्थान में SI भर्ती 2021 पहले से ही विवादों में है, जिसे कोर्ट के आदेश पर रद्द कर दिया गया है. जबकि अब SI भर्ती की परीक्षा फिर से…

बीकानेर दौरे के बाद एक्शन मोड में केंद्र, राजस्थान सीमा सुरक्षा और सीमावर्ती गांवों की बदलेगी तस्वीर

जयपुर राजस्थान की अंतरराष्ट्रीय सीमा अब पहले से ज्यादा मजबूत और आधुनिक होने जा रही है. राजस्थान की पाकिस्तान सीमा का सुरक्षा का पूरा मॉडल बदलने जा रहा है. केंद्रीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 1 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां