आतंकियों को मारने पर खालिस्तानी पन्नू और नीटा दे रहा धमकी, उत्तरप्रदेश-पीलीभीत में एनकाउंटर टीम की बढ़ेगी सुरक्षा

पीलीभीत।

पीलीभीत एनकाउंटर पर आतंकी पन्नू और नीटा के धमकी भरे वीडियो के बाद शासन स्तर से भी पूरे मामले को लेकर गंभीरता बरती जा रही है। उच्च अधिकारी खुद पूरे मामले पर नजर बनाए हैं। पीलीभीत जिले के अफसरों से पल-पल की अपडेट ली जा रही है।

माना जा रहा है कि धमकी भरा वीडियो आने के बाद शासन स्तर से आतंकियों का एनकाउंटर करनी वाली टीम की सुरक्षा बढ़ाई सकती है। पूरनपुर में 23 दिसंबर की सुबह पंजाब और उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया था। इसके बाद मंगलवार को खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू व केजेडएफ के आतंकी रंजीत सिंह नीटा ने धमकी भरे वीडियो जारी किए। बदला लेने की बात कही गई। इसके बाद से शासन स्तर से गंभीरता बरती जाने लगी। पीलीभीत में घटना से जुड़ी हर अपडेट पर नजर रखी जा रही है। बरेली जोन के अफसर भी पल-पल की जानकारी जुटा रहे हैं। माना जा रहा है आतंकियों के पूरनपुर आने के पीछे मददगारों का हाथ हो सकता है। पुलिस के अलावा कई बड़ी एजेंसियां इस दिशा में लगातार कार्य कर रही हैं। बताया जाता है कि संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए शासन स्थिति के आधार पर एनकाउंटर करने वाली टीम की सुरक्षा बढ़ाने पर भी विचार कर सकती है। टीम में एसपी अविनाश पांडेय के अलावा 10 पुलिस कर्मी शामिल रहे थे।

admin

Related Posts

सिलेंडर के लिए ‘मच्छरदानी’ वाली जंग, रत्नाकर गैस एजेंसी के बाहर ग्राहकों का डेरा, प्रशासन की चुप्पी पर भड़का गुस्सा

बस्ती उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में गैस की भारी किल्लत ने लोगों को सड़कों पर सोने को मजबूर कर दिया है. सिलेंडर पाने की जद्दोजहद में ग्राहक रात 10…

यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस में मीट माई मेन्टोर कार्यक्रम में बोले क्वांटम तकनीक के विशेषज्ञ

लखनऊ बदलते साइबर अपराध के तौर-तरीकों पर लगाम कसने के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राजधानी लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस में 500…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 3 views
कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ