पति की यादों के साए में खालिदा जिया की आखिरी नींद, कब्र के पास किया गया दफन

ढाका
बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया को संसद भवन के साउथ प्लाजा में नमाज-ए-जनाजा के बाद सुपुर्द-ए-खाक किया गया। बेगम जिया को उनके पति और बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की कब्र के पास दफन किया गया। बेगम खालिदा जिया को ढाका के शेर-ए-बांग्ला नगर में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उन्हें नमाज-ए-जनाजा के बाद शाम करीब 4:30 बजे दफनाया गया। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य, सरकारी अधिकारी, विदेशी मेहमान, डिप्लोमैट, और बीएनपी-नॉमिनेटेड नेता मौजूद थे। खालिदा जिया के जाने से बांग्लादेश की राजनीति में एक युग का अंत हो गया है। सुपुर्द-ए-खाक में सिर्फ कुछ खास लोगों को ही आने-जाने की इजाजत थी और इस दौरान शेर-ए-बांग्ला नगर के जिया उद्यान में लोगों की आवाजाही भी सीमित रही।
23 नवंबर को खालिदा जिया का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद ढाका के एवरकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खालिदा जिया ने 41 साल तक बीएनपी का नेतृत्व किया और 1990 के दशक के तानाशाही-विरोधी आंदोलन के दौरान उन्हें ‘समझौता न करने वाली लीडर’ का खिताब मिला। जिया पांच बार मेंबर ऑफ पार्लियामेंट रहीं, तीन बार प्रधानमंत्री और दो बार विपक्ष की नेता की जिम्मेदारी निभाई। बेगम खालिदा जिया ने अपने चार दशक से ज्यादा के राजनीतिक सफर का ज्यादातर हिस्सा सड़कों पर बिताया, आंदोलनों का नेतृत्व किया, और गिरफ्तार भी हुईं। उन्हें जेल में भी रहना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी देश नहीं छोड़ा। उन्होंने जो भी चुनाव लड़ा, वह कभी नहीं हारी।
जिया के जनाजे में शामिल होने वाले 32 राजनयिकों में अमेरिकी कार्यवाहक राजदूत मेगन बोल्डिन, ब्रिटिश हाई कमिश्नर सारा कुक, चीनी राजदूत याओ वेन और यूरोपियन यूनियन के राजदूत माइकल मिलर थे। वहीं, रूस के कार्यवाहक राजदूत एकातेरिना सेमेनोवा, जापानी राजदूत सैदा शिनिची, कैनेडियन हाई कमिश्नर अजीत सिंह, ऑस्ट्रेलियन हाई कमिश्नर सुसान रिले और रेटो सिगफ्राइड रेंगली भी शामिल हुए। इसके अलावा, नीदरलैंड, लीबिया, फिलीपींस, सिंगापुर, फिलिस्तीन, दक्षिण कोरिया, म्यांमार, इटली, स्वीडन, स्पेन, इंडोनेशिया, नॉर्वे, ब्राजील, मोरक्को, ईरान, अल्जीरिया, ब्रुनेई, थाईलैंड, कतर, डेनमार्क और मलेशिया के राजदूत और हाई कमिश्नर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी ढाका पहुंचे थे। ढाका पहुंचने के बाद एस. जयशंकर ने खालिदा जिया के बेटे और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान से मुलाकात की और पीएम मोदी का शोक संदेश सौंपा।

admin

Related Posts

न्याय प्रक्रिया में तेजी लाने की पहल, सुप्रीम कोर्ट में 5 नए जजों के पद मंजूर

नई दिल्ली  देश की शीर्ष अदालत में लंबित मामलों के बोझ को कम करने और न्याय प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी…

ओमान तट हमले के बाद भारत ने समुद्री सुरक्षा पर उठाई आवाज

 नई दिल्ली भारत ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य में कारोबारी जहाजों पर हो रहे हमलों को लेकर संयुक्त राष्ट्र में चिंता जताई है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 1 views
हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 2 views
CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक