कटनी शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति जय गेई ने बीती रात अपने निवास परिसर स्थित रेस्ट हाउस में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली

 कटनी 

 कटनी शहर में लोगों की सुबह दिल दहला देने वाली घटना के साथ शुरू हुई। शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति दर्शनलाल गेई के बड़े पुत्र अजय गेई ने बीती रात अपने निवास परिसर स्थित रेस्ट हाउस में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना रात लगभग डेढ़ बजे की बताई जा रही है। गोली सिर में लगने के कारण अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना घरवालों को काफी देर से मिली।

बताया जा रहा है कि परिवार के अन्य सदस्य उस वक्त घर में ही थे, लेकिन बंगला परिसर के दूसरे हिस्से में होने के कारण किसी को आवाज सुनाई नहीं दी। जैसे ही परिजनों को इसकी भनक लगी, तुरंत माधवनगर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अजय गेई ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वे पिछले कुछ समय से पारिवारिक तनाव में थे। उन्होंने बताया कि घटना से कुछ समय पहले भी घर में कुछ कहासुनी हुई थी।

हादसे के वक्त घर पर नहीं था छोटा भाई

घटना के वक्त अजय के छोटे भाई और उद्योगपति मनीष गेई घर पर मौजूद नहीं थे। मनीष ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि वे व्यावसायिक कार्य से नागपुर गए हुए थे। उन्हें जैसे ही घटना की सूचना मिली, वे तत्काल कटनी लौटने के लिए रवाना हो गए।
उद्योग जगत में शोक की लहर

बताया जा रहा है कि अजय ने माधवनगर गेट के पास स्थित अपने रेस्ट हाउस में जाकर खुद को गोली मारी। सुबह जब यह खबर शहर में फैली, तो उद्योग और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अजय गेई शहर के एक प्रतिष्ठित परिवार से जुड़े थे और उनकी असामयिक व दर्दनाक मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों को लेकर परिवारजनों से पूछताछ की जा रही है।

admin

Related Posts

मोहन यादव के शपथ ग्रहण में PM मोदी ने शिवराज से कही बड़ी बात, सियासी गलियारों में हलचल

भोपाल  मुझे 13 दिसंबर, 2023 मध्य प्रदेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण का दिन स्पष्ट याद है। मैंने प्रधानमंत्री और वरिष्ठ नेतृत्व का मुख्यमंत्री के रूप में स्वागत किया…

विकास को मिली रफ्तार! विश्वास सारंग ने कई करोड़ की परियोजनाओं की रखी नींव

मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन वार्ड 78 में सीवेज परियोजना से हजारों परिवारों को मिलेगा प्रत्यक्ष लाभ भोपाल  सहकारिता, खेल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी