करवा चौथ 2025: सबसे खूबसूरत दिखने के लिए अपनाएं ये 5 स्टाइलिंग ट्रिक्स

करवा चौथ हर सुहागन के लिए सिर्फ एक व्रत नहीं, बल्कि सजने-संवरने का त्योहार भी है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए सोलह शृंगार करती हैं। इस दिन हर महिला चाहती है कि वह सबसे खूबसूरत दिखे और उसके पति की नजरें उससे हटे ही न।

अगर आप भी चाहती हैं कि इस करवा चौथ पर आपका लुक सभी के दिलों पर छा जाए, तो ये 5 आसान लेकिन असरदार स्टाइलिंग टिप्स आपके काफी काम आएंगे। आइए जानें इस बारे में।

अपने स्किन टोन के अनुसार चुनें आउटफिट
करवा चौथ पर साड़ी, लहंगा या अनारकली- आप जो भी पहनें, उसका रंग आपकी स्किन टोन के साथ मैच होना चाहिए। गेहुंआ रंगत वाली महिलाओं पर मरून, मैजेंटा या रॉयल ब्लू जैसे गहरे शेड्स बेहद खिलते हैं, जबकि फेयर कॉम्प्लेक्शन पर रेड, पिंक और गोल्डन टोन बहुत आकर्षक लगते हैं। अगर आप मॉडर्न टच चाहती हैं, तो ट्रेडिशनल साड़ी को स्टाइलिश ब्लाउज के साथ पहनें- जैसे डीप बैक या स्लीवलेस डिजाइन।

सही ज्वैलरी चुनें
करवा चौथ का सोलह श्रृंगार ज्वैलरी के बिना अधूरा है। लेकिन ध्यान रखें कि बहुत सारे ज्वैलरी भी आपके लुक को खराब कर सकता है। अगर आपकी साड़ी या लहंगा भारी है, तो हल्के गहने पहनें। वहीं, सिंपल आउटफिट के साथ आप स्टेटमेंट नेकलेस या हैवी ईयररिंग्स ट्राय कर सकती हैं। मांगटीका और नथ आपके लुक में रॉयल टच देंगे। गोल्ड और कुंदन ज्वैलरी इस मौके पर सबसे क्लासिक ऑप्शन हैं।

लॉन्ग-लास्टिंग मेकअप
व्रत के दौरान सुबह से रात तक आपका मेकअप टिका रहना चाहिए। इसके लिए पहले प्राइमर लगाएं, फिर लाइटवेट फाउंडेशन से बेस बनाएं। रेड या मैरून लिपस्टिक करवा चौथ लुक की पहचान है- इसे अपने आउटफिट के रंग के अनुसार चुनें। आंखों को डिफाइन करने के लिए गोल्डन या ब्राउन आईशैडो और विंग्ड आईलाइनर ट्राय करें। फेस पर हल्का हाइलाइटर लगाना न भूलें, जिससे शाम को चांद के साथ आप भी दमकें।

हेयरस्टाइल से पाएं परफेक्ट फिनिश
आउटफिट और मेकअप के साथ हेयरस्टाइल भी उतना ही जरूरी है। अगर आप साड़ी पहन रही हैं, तो क्लासिक बन या जूड़ा परफेक्ट रहेगा। इसे ताजे फूलों या गजरे से सजाकर और भी खूबसूरत बनाया जा सकता है। वहीं, मॉडर्न लुक के लिए सॉफ्ट कर्ल्स या साइड-स्वेप्ट हेयरस्टाइल आजमाएं। बस ध्यान रखें कि आपके बाल फ्रिज-फ्री हों।

डिटेलिंग पर ध्यान दें
कई बार छोटी-छोटी चीजें ही पूरे लुक को संवार देती हैं- जैसे सही तरीके से बिंदी लगाना, नेल पेंट का सही रंग या दुपट्टे को सलीके से ड्रेप करना। अपने आउटफिट के साथ मेल खाती बिंदी और नेल कलर चुनें। इसके अलावा चूड़ियां, पायल और बिछुए जैसे पारंपरिक आभूषण भी आपके लुक को पूरा करेंगे।

 

admin

Related Posts

चाणक्य नीति: असली दुश्मन बाहर नहीं, घर के अंदर भी हो सकता है खतरा

अक्सर हम सोचते हैं कि हमारा सबसे बड़ा खतरा बाहर है जैसे कोई दुश्मन, प्रतिद्वंद्वी, जलने वाला पड़ोसी या ऑफिस का विरोधी. लेकिन चाणक्य नीति के मुताबिक, असली खतरा घर…

WhatsApp Plus: नया सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च

WhatsApp अब सिर्फ मैसेज भेजने वाला ऐप नहीं रहना चाहता. कंपनी अब इसे एक प्रीमियम प्लेटफॉर्म में बदलने की तैयारी कर रही है. अब कंपन WhatsApp Plus ला रही है.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत