कर्नाटक बैकफुट पर, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक बढ़त 400 रन से ज्यादा

नई दिल्ली
कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी जम्मू-कश्मीर की टीम ने पहली पारी में 584 रन बनाए थे, जिसके जवाब में कर्नाटक की टीम 293 रनों पर सिमट गई है। मयंक अग्रवाल ने शानदार शतक जड़ते हुए 160 रनों की पारी खेली, मगर उन्हें दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिला। पहली पारी के बाद जम्मू-कश्मीर के पास 291 रनों की बढ़त है। उन्होंने कर्नाटक पर पूरी तरह से शिकंजा कस लिया है। दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर ने तीन विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं और बढ़त को 397 रनों तक पहुंचा दिया है। जम्मू-कश्मीर के कामरान इकबाल 47 रन बनाकर खेल रहे हैं और वे अर्धशतक के करीब हैं। उनका साथ 32 रन बनाकर अब्दुल समद दे रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर ने तेज गेंदबाज औकिब नबी की धारदार गेंदबाजी से कर्नाटक के शीर्ष क्रम को ध्वस्त करते हुए बृहस्पतिवार को यहां तीसरे दिन मयंक अग्रवाल के नाबाद शतक के बावजूद पहली पारी में मेजबान टीम का स्कोर पांच विकेट पर 220 रन करके अपना पलड़ा भारी रखा। दिन का खेल खत्म होने पर अग्रवाल 130 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि विकेटकीपर कृतिक कृष्णा 27 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। कर्नाटक की टीम अब भी पहली पारी के आधार पर मेहमान टीम से 364 रन पीछे है। नबी ने जम्मू-कश्मीर के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जम्मू-कश्मीर ने इससे पहले शुभम पुंडीर के 121 रन की मदद से अपने पहले रणजी फाइनल में पहली पारी में 584 रन का बड़ा स्कोर बनाया। क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाफ 12 विकेट चटकाने वाले 28 साल के नबी ने पूरे सत्र में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया और मौजूदा सत्र में उनके विकेटों की संख्या 58 हो गई है जो उत्तराखंड के स्पिनर मयंक मिश्रा के 59 विकेट से सिर्फ एक कम है

admin

Related Posts

अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

नई दिल्ली भारतीय टीम ने गुरुवार को अपने दूसरे सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया। इस जीत के साथ भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के काफी करीब…

सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

कैनबरा ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की सभी प्रारूपों की कप्तान सोफी मोलिनक्स पीठ की दिक्कत की वजह से भारत के खिलाफ बाकी बहु-प्रारूप सीरीज से बाहर हो गई हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 0 views
अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 0 views
सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

कर्नाटक बैकफुट पर, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक बढ़त 400 रन से ज्यादा

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 1 views
कर्नाटक बैकफुट पर, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक बढ़त 400 रन से ज्यादा

जॉर्जिया वोल का धमाकेदार शतक, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 1 views
जॉर्जिया वोल का धमाकेदार शतक, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

अभिषेक शर्मा पर बयान पड़ा भारी, अश्विन ने पाक खिलाड़ी को दिया तीखा जवाब

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 1 views
अभिषेक शर्मा पर बयान पड़ा भारी, अश्विन ने पाक खिलाड़ी को दिया तीखा जवाब

सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 3 views
सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा