लखपति महिला पहल के अंतर्गत बिहान की महिलाओं का नवाचार

रायपुर

स्व सहायता समूह द्वारा 'आशा बिहान बाजार' की शुरुआत

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एक प्रमुख गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के माध्यम से ग्रामीण, विशेषकर महिलाओं को सशक्त बनाना, वित्तीय सहायता प्रदान करना, और स्थायी आजीविका के लिए स्वरोजगार के अवसर पैदा करना है।    

छत्तीसगढ़ शासन की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत संचालित लखपति महिला पहल के तहत सरगुजा जिले में स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा नवाचार करते हुए “आशा बिहान बाजार” की शुरुआत की गई है, जिससे अब ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को सीधे बाजार मिल सकेगा।

जिले के अम्बिकापुर विकासखण्ड अंतर्गत किशुनगर की स्व-सहायता समूह से जुड़ी श्रीमती आशा रवि ने “आशा बिहान बाजार” की शुरुआत कर महिला स्वावलंबन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बिहान से प्राप्त आर्थिक सहयोग के माध्यम से अब वे समूह से जुड़ी विभिन्न महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों का संगठित एवं सुव्यवस्थित विक्रय कर सकेंगी।

बाजार की समस्या का नवाचारी समाधान

शुद्ध सरसों तेल, मल्टीग्रेन आटा, अचार और अन्य हस्तशिल्प—को उचित बाजार न मिल पाने के कारण विक्रय में कठिनाई होती थी। आशा रवि ने इस चुनौती को अवसर में बदलते हुए बिहान योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता से स्वयं का बाजार स्थापित किया है। अम्बिकापुर के भट्ठी रोड में फूडपार्क के सामने स्थित आशा बिहान बाजार में महिलाओं द्वारा नर्मित नेचुरल प्रोडक्ट उपलब्ध होंगे।

वित्तीय प्रोत्साहन से मिली नई उड़ान    

‘लखपति महिला पहल’ के अंतर्गत आशा रवि को कुल 10 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि में से प्रथम किश्त के रूप में 5 लाख रुपये प्रदाय किए जा चुके हैं, जिसका उपयोग कर उन्होंने इस बाजार की नींव रखी। अब इस केंद्र के माध्यम से आसपास के समूहों के उत्पादों का आसानी से विक्रय हो सकेगा, जिससे सैकड़ों महिलाओं की आय में वृद्धि होगी।

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ

“आशा बिहान बाजार” का उद्घाटन अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं के इस नवाचार की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
     
बिहान योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किया गया यह प्रयास “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को साकार करने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नया एवं महत्वपूर्ण आयाम सिद्ध होगा।

admin

Related Posts

धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता

रायपुर.  ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में धमतरी जिले में एक ऐतिहासिक पहल की गई है। कलेक्टोरेट परिसर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) रायपुर, जिला…

हर छात्र बनेगा बच्चों के अधिकारों का प्रहरी – डॉ. वर्णिका शर्मा

रायपुर.  छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, रायपुर द्वारा “रक्षक (RAKSHAK) पाठ्यक्रम” को राज्य में प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं। “रक्षक”…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

यूईएफए चैंपियंस लीग: एटलेटिको ने बार्सिलोना को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 1 views
यूईएफए चैंपियंस लीग: एटलेटिको ने बार्सिलोना को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

मुंबई बनाम पंजाब मुकाबला: हार्दिक पांड्या की टीम पर वापसी का दबाव

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 1 views
मुंबई बनाम पंजाब मुकाबला: हार्दिक पांड्या की टीम पर वापसी का दबाव

टी20 टीम में सूर्या-गंभीर पर नजर, BCCI के सामने बड़ा फैसला

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 2 views
टी20 टीम में सूर्या-गंभीर पर नजर, BCCI के सामने बड़ा फैसला

पहले कहा पाकिस्तान में फ्यूल संकट, अब भारत को बताया जिम्मेदार ,नकवी के बयान पर विवाद

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 2 views
पहले कहा पाकिस्तान में फ्यूल संकट, अब भारत को बताया जिम्मेदार ,नकवी के बयान पर विवाद

RCB vs LSG: जीत की लय बरकरार रखेगा बेंगलुरु या पलटवार करेगा लखनऊ?

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 2 views
RCB vs LSG: जीत की लय बरकरार रखेगा बेंगलुरु या पलटवार करेगा लखनऊ?

KKR की IPL 2026 में चौथी हार, CSK ने बढ़त बनाई 32 रन से

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 3 views
KKR की IPL 2026 में चौथी हार, CSK ने बढ़त बनाई 32 रन से