कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप की मां सरोजा का निधन, लंबे समय से चल रही थीं बीमार

कन्नड़

कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप की मां सरोजा का 86 की उम्र में 20 अक्टूबर को उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। रविवार सुबह जब उनका निधन हुआ, तब वह जयनगर के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रही थीं। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए जेपी नगर स्थित उनके पारिवारिक घर लाया जाएगा, ताकि उनके करीबी और चाहनेवाले उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें।

सुदीप तीन बच्चों में सबसे छोटे हैं और उनकी दो बड़ी बहनें हैं। एक्टर के लिए फिल्म जगत और उनके फैंस मां के निधन पर शोक जता रहे हैं। उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। उनकी मां अस्वस्थ थीं। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। लेकिन लगा था कि वह ठीक हो जाएंगी। क्योंकि एक्टर 20 अक्टूबर को ध्रुव सरजा की फिल्म मार्टिन देखने जाने का प्लान भी बनाया था।

किच्चा सुदीप माता-पिता के करीब हैं
सुदीप हमेशा अपने माता-पिता के साथ अपने करीबी रिश्ते के बारे में अक्सर बात करते आए हैं। वह जेपी नगर स्थित उनके घर में उनके साथ रहते हैं। सितंबर की शुरुआत में अपने जन्मदिन से पहले एक प्रेस ब्रीफिंग में भी, एक्टर ने विस्तार से बताया था कि महाबलीपुरम में अपने शूटिंग सेट से बेंगलुरु पहुंचने पर उनकी प्राथमिकता अपने माता-पिता से मिलना और दूसरे काम पर जाने से पहले उनके साथ समय बिताना था।

किच्चा सुदीप की फिल्में
एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो किच्चा सुदीप 'बिग बॉस कन्नड़' को होस्ट कर रहे हैं। वह एक्शन थ्रिलर मैक्स की रिलीज का भी इंतजार कर रहे हैं, जो 2022 विक्रांत रोना के बाद उनकी अगली फिल्म है। इसके पहले वह 'मक्खी' से काफी पॉप्युलर हुए थे। जिसमें नानी और सामंथा भी नजर आई थीं।

  • admin

    Related Posts

    एक्ट्रेस आमना ने बयां किया डरावना अनुभव, बोलीं- उस घटना ने अंदर तक तोड़ दिया था

    मुंबई  शोबिज की दुनिया हो या आम जिंदगी- लड़कियों को अक्सर गंदी नजरों और मनचलों का सामना करना पड़ा है. टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ भी यंग ऐज में इस तरह…

    28 दिन बाद भी ‘राजा शिवाजी’ का जलवा कायम, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने फिर मचाया बवाल

    मुंबई  मराठी ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' की सफलता का सिलसिला जारी है. रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने सिनेमाघरों में चार हफ्ते पूरे कर लिए हैं और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

    टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

    पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

    French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 3 views
    French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

    गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

    French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी