कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की सेंसर बोर्ड से मिल गई क्लीनचिट

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की सेंसर बोर्ड से क्लीनचिट मिल गई है. ये फिल्म अब रिलीज होने के लिए तैयार है. काफी समय से कंगना की फिल्म विवादों में फंसी हुई थी. मगर अब रिलीज का रास्ता खुल गया है. एक्ट्रेस ने जानकारी दी कि उनकी फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया है. हालांकि अभी फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है.

इमरजेंसी को मिला सर्टिफिकेट
एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा- हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि फिल्म इमरजेंसी को सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया है. हम जल्द फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान करेंगे. आपके धैर्य और सपोर्ट की मैं आभारी हूं.

क्या है इमरजेंसी पर विवाद?
कंगना की मूवी पहले 6 सितंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी. लेकिन सिख संगठनों की तरफ से किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद इसकी रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया. सिखों का आरोप है कि फिल्म में उनके समाज की गलत छवि पेश की गई है. 14 अगस्त को फिल्म का ट्रेलर आया, तभी से मूवी को लेकर विवाद खड़ा हो गया. पंजाब में फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन हुए और बैन लगाने की मांग हुई.

CBFC ने पहले मूवी को सर्टिफिकेट दे दिया था, लेकिन जब सिख समुदाय का आक्रोश सामने आया, देखा कि लोग विरोध में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट तक पहुंच गए, तब केंद्र सरकार की तरफ से कहा गया कि अभी मेकर्स को सर्टिफिकेट जारी नहीं किया गया है. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने CBFC को आदेश दिया कि सर्टिफिकेट देने से पहले सिखों की आपत्तियों पर ध्यान दे.

कंगना को मूवी में करने पड़े बदलाव
दूसरी तरफ, मेकर्स ने भी कोर्ट का रुख किया. फिल्म को सर्टिफिकेट न दिए जाने पर बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. CBFC ने रिवाइजिंग कमेटी बनाई, जिसने कंगना को फिल्म में बदलाव सुझाए. जानकारी के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट पास करने के लिए शर्तें रखी थीं. उन्होंने मूवी के कुछ सीन्स पर आपत्ति जताई थी. मेकर्स को इनमें बदलाव करने के आदेश दिए थे. ऐतिहासिक मुद्दों पर डिस्क्लेमर लगाने का आदेश दिया.

मूवी इमरजेंसी में कंगना, देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में हैं. एक्टिंग के साथ उन्होंने ये मूवी डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी की है. फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी जैसे कई कलाकार भी अहम रोल में दिखेंगे.

 

  • admin

    Related Posts

    एक्ट्रेस आमना ने बयां किया डरावना अनुभव, बोलीं- उस घटना ने अंदर तक तोड़ दिया था

    मुंबई  शोबिज की दुनिया हो या आम जिंदगी- लड़कियों को अक्सर गंदी नजरों और मनचलों का सामना करना पड़ा है. टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ भी यंग ऐज में इस तरह…

    28 दिन बाद भी ‘राजा शिवाजी’ का जलवा कायम, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने फिर मचाया बवाल

    मुंबई  मराठी ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' की सफलता का सिलसिला जारी है. रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने सिनेमाघरों में चार हफ्ते पूरे कर लिए हैं और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

    टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

    पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

    French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 3 views
    French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

    गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

    French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी