पहलगाम आतंकी हमले पर भड़कीं कंगना रनौत, कहा- तंकवाद का धर्म होता है और पीड़ितों का भी, दी कड़ी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम से मंगलवार को दिल दहला देने वाली खबर आई। यहां आतंकियों ने घाटी घूमने आए पर्यटकों पर गोलियां चलाईं। इस घटना में कई लोगों की जान चली गई। पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले से हर कोई हैरान है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सितारों तक सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर हर कोई नाराजगी और संवेदनाएं जता रहा है। अब इस मामले में कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर हमले की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा आतंकवाद का धर्म होता है और पीड़ितों का भी।

पहलगाम हमले पर कंगना रनौत का पोस्ट
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट शेयर किए। पहली पोस्ट में हमले की तस्वीर है। इस तस्वीर के साथ कंगना ने लिखा- "आतंकवाद का धर्म होता है और पीड़ितों का भी।" कंगना ने दूसरे पोस्ट में पीड़ितों का वीडियो शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ कंगना ने लिखा- "इन लोगों ने आम नागरिकों पर गोलियां बरसाईं जिनके पास खुद को बचाने के लिए कुछ भी नहीं था। इतिहास में हर लड़ाई जंग के मैदान में लड़ी गई है, लेकिन जब से इन नपुंसकों को हथियार मिले हैं ये मासूम लोगों पर गोलियां चला रहे हैं, इन डरपोक लोगों से कैसे लड़ा जाए जो केवल जंग के मैदान के बाहर लड़ना चाहते हैं।"

कंगना रनौत का पोस्ट
कंगना रनौत के अलावा कई सारे बॉलीवुड और टीवी के सितारों ने इस मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जताई है। टीवी एक्टर अली गोनी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा- आज पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले से मैं बहुत दुखी और गुस्से में हूं। निर्दोष लोगों के खिलाफ यह हिंसा इस्लाम की शांति की शिक्षा के विपरीत है। मेरी प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। हमें इस तरह की बुराई के खिलाफ एकजुट होना चाहिए।

  • admin

    Related Posts

    फलता सीट पर आर-पार की लड़ाई, जानिए क्यों TMC का गढ़ तोड़ना BJP के लिए आसान नहीं

    कलकत्ता पश्चिम बंगाल की सियासत में 'डायमंड हार्बर' का इलाका हमेशा से हाई-वोल्टेज रहा है. इस वक्त सबसे बड़ा सियासी अखाड़ा बना हुआ है इसी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला…

    केरल में बदलती राजनीति: BJP ने OBC आरक्षण और सबरीमला को बनाया चुनावी मुद्दा

    केरल केरल विधानसभा चुनाव में तीन सीटों पर जीत से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए 13 सूत्रीय राजनीतिक एजेंडा जारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 1 views
    जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

    सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 2 views
    सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

    चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 2 views
    चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

    24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 2 views
    24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

    केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 3 views
    केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

    सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 3 views
    सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न