भक्तों के न्यायकर्ता और काल के भी स्वामी — कौन हैं काशी के कोतवाल कालभैरव?

आज भगवान कालभैरव की जंयती मनाई जा रही है. हर साल लोग मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान कालभैरव की जयंती भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाते हैं. इस दिन व्रत और भगवान कालभैरव का पूजन किया जाता है. उनसे भय, पाप और संकट से मुक्ति की कामना की जाती है. भगवान कालभैरव की जयंती एक धार्मिक पर्व है.

हालांकि, ये दिन शिव जी के रौद्र रूप की भी याद दिलाता है, क्योंकि भगवान कालभैरव शिव जी के ही रौद्र रूप हैं. भगवान कालभैरव को लोग काशी के कोतवाल के रूप में भी जानते हैं. काशी भगवान शिव की नगरी मानी जाती है. कहा जाता है ये नगरी भगवान शिव के त्रिशूल पर टिकी है. आखिर क्यों भगवान कालभैरव को काशी नगरी की रक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है. क्या कारण है कि भगवान कालभैरव को ‘काशी का कोतवाल’ कहा जाता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

पौराणिक कथा के अनुसार…

स्कंद पुराण में भगवान शिव के रौद्र रूप कालभैरव के बारे में विस्तार से बताया गया है. पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार ब्राह्मा जी, श्रीहरि विष्णु और भगवान शिव के बीच इस बात को लेकर बहस और विवाद हो गया कि तीनों में सर्वश्रेष्ट कौन है. तीनों ने स्वंय को सर्वश्रेष्ट कहा. अंत में जब इस विवाद नहीं सुलझा तो इसका फैसला ऋषि-मुनियों पर छोड़ दिया गया.

ऋषि-मुनियों ने गहन विचार-विमर्श के बाद भगवान शिव को सर्वश्रेष्ठ बताया. यह सुनकर ब्रह्मा जी को ईर्ष्या हई. उनको क्रोध आ गया. वो इस फैसले से संतुष्ट नहीं हुए. क्रोध में आकर उन्होंने भगवान शिव को अपमानजनक बातें कहीं. ब्रह्मा जी के इस व्यवहार से भगवान शिव को बहुत क्रोध आ गया. उसी समय उन्होंने रौद्र रूप धारण किया. भगवान शिव के उस तेजस्वी रूप से कालभैरव प्रकट हुए.

कालभैरव ने ब्रह्मा जी के पांचवां सिर काट दिया. इस वजह से उन्हें ब्रह्म हत्या का पाप लगा. कारभैरव इस पाप से मुक्ति पाने के सभी तीर्थों पर गए, लेकिन वो पाप मुक्त न हो सके. तीर्थयात्रा के दौरान जब भैरव भगवान विष्णु के पास पहुंचे, तो उन्होंने उनको सलाह दी कि वो काशी जाएं. इसके बाद भगवान कालभैरव काशी पहुंचे. वहां उन्होंने गंगा और मत्स्योदरी के संगम में स्नान किया.

क्यों कहे जाते हैं ‘काशी के कोतवाल’?

इसके बाद उनके हाथ से ब्रह्मा का कपाल गिर गया, जिससे वो ब्रह्म हत्या के दोष से मुक्त हो गए. उन्हें आंतरिक शांति मिली. इसके बाद भगवान विश्वनाथ स्वयं काशी में प्रकट हुए. भगवान शिव ने कालभैरव को वरदान देते हुए कहा कि काल भी तुमसे डरेगा. साथ ही महादेव ने कालभैरव को काशी की रक्षा की जिम्मेदारी दी. तभी से कालभैरव समय और मृत्यु पर नियंत्रण रखने वाले देव कहे जाने लगे. उन्हें ‘काशी का कोतवाल’ कहा जाने लगा.

कालभैरव की अनुमति से ही व्यक्ति काशी में आता है. मान्यताओं के अनुसार, बिना उनकी अनुमति के काशी में कोई प्रवेश नहीं कर सकता. भक्तों की यात्रा भी उनके दर्शन से ही शुरू होती है.

admin

Related Posts

आज का राशिफल (29 अप्रैल): जानें मेष से मीन तक किस राशि का रहेगा दिन शुभ

मेष आज आपके अंदर पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी और कमाई के नए रास्ते खुलते दिख रहे हैं। बस ध्यान रखें कि गलत दिशा में कदम न बढ़े। मन थोड़ा बेचैन…

वैशाख पूर्णिमा का महत्व: बुद्ध पूर्णिमा पर पूजा और दान का विशेष फल

 बौद्ध धर्म में भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव बुद्ध पूर्णिमा के रूप में बड़े श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है. यह दिन न सिर्फ उनके जन्म का प्रतीक है,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

PBKS की दमदार बल्लेबाजी, RR को 223 रन का लक्ष्य; स्टोइनिस और प्रभ ने जड़े अर्धशतक

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 3 views
PBKS की दमदार बल्लेबाजी, RR को 223 रन का लक्ष्य; स्टोइनिस और प्रभ ने जड़े अर्धशतक

वानखेड़े की बल्लेबाजी-अनुकूल पिच पर MI और SRH के खिलाड़ियों का संघर्ष

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 3 views
वानखेड़े की बल्लेबाजी-अनुकूल पिच पर MI और SRH के खिलाड़ियों का संघर्ष

टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स का फैसला—पंजाब किंग्स करेगी पहले बल्लेबाजी

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 3 views
टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स का फैसला—पंजाब किंग्स करेगी पहले बल्लेबाजी

रजिस्ट्रेशन विवाद में फंसी विनेश फोगाट, WFI ने किया आरोपों का खंडन

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 1 views
रजिस्ट्रेशन विवाद में फंसी विनेश फोगाट, WFI ने किया आरोपों का खंडन

मैराथन में नया इतिहास: सावे, केजेलचा और किप्लिमो ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 3 views
मैराथन में नया इतिहास: सावे, केजेलचा और किप्लिमो ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को किया क्लीन स्वीप, थॉमस कप में चीन से होगी टक्कर

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 1 views
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को किया क्लीन स्वीप, थॉमस कप में चीन से होगी टक्कर