गांव में ही मिला न्याय—अकलाडोंगरी लिंक कोर्ट से राजस्व मामलों का त्वरित समाधान

रायपुर. 
धमतरी जिला प्रशासन द्वारा दूरस्थ और डूबान प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व सेवाओं को सरल एवं सुलभ बनाने की दिशा में किया जा रहा नवाचार अब प्रभावी परिणाम देने लगा है। जीप।प्रशासन के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत भवन अकलाडोंगरी में आयोजित लिंक कोर्ट के माध्यम से आज कई राजस्व प्रकरणों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।

लिंक कोर्ट की कार्यवाही में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने आवेदन लेकर पहुंचे। पीठासीन अधिकारी ने संवेदनशीलता और तत्परता के साथ सुनवाई करते हुए त्रुटि सुधार के 3 मामलों का तत्काल निराकरण किया। इसके अलावा फौती नामांतरण के 2, क्रय-विक्रय आधारित नामांतरण के 2, भूमि सीमांकन का 1 तथा खाता विभाजन का 1 नया आवेदन प्राप्त हुआ।

आज की कार्यवाही की खास उपलब्धि एक जटिल और विवादित नामांतरण प्रकरण का स्थानीय स्तर पर समाधान रहा। इस मामले में सभी 12 हितबद्ध पक्षकारों के बयान मौके पर ही दर्ज किए गए, जिससे लंबे समय से लंबित प्रक्रिया को गति मिली और अनावश्यक विलंब समाप्त हुआ।

लिंक कोर्ट के आयोजन से ग्रामीणों को अब तहसील मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। गांव में ही सुनवाई होने से समय और धन दोनों की बचत हो रही है, साथ ही पारदर्शी प्रक्रिया से प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है। जिला प्रशासन ने राजस्व सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह व्यवस्था सुनिश्चित की है कि प्रत्येक गुरुवार को अकलाडोंगरी और प्रत्येक शुक्रवार को बोरई में नियमित रूप से लिंक कोर्ट आयोजित किया जाए। इससे दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को अपने ही क्षेत्र में शासन की सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

गांव में त्वरित न्याय और प्रक्रियाओं के सरलीकरण से संतुष्ट ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। यह पहल सुशासन और जनसेवा के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बनकर उभर रही है।

admin

Related Posts

छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना की शुरूआत : अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

रायपुर.  छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के तारतम्य में 16 से 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया की शुरूआत…

उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया वेदांता पावर प्लांट के घटनास्थल का निरीक्षण

रायपुर.  छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग,  श्रम, सार्वजनिक उपक्रम एवं आबकारी विभाग के मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैच में नहीं खेलने से विवाद बढ़ा, मेसी पर भारी आर्थिक नुकसान का दावा

  • By admin
  • April 16, 2026
  • 2 views
मैच में नहीं खेलने से विवाद बढ़ा, मेसी पर भारी आर्थिक नुकसान का दावा

चोटों से जूझने के बाद रुबेल हुसैन ने कहा अलविदा, घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे

  • By admin
  • April 16, 2026
  • 3 views
चोटों से जूझने के बाद रुबेल हुसैन ने कहा अलविदा, घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे

रणनीति और फॉर्म पर सवालों के बीच KKR का गुजरात टाइटन्स से अहम मुकाबला

  • By admin
  • April 16, 2026
  • 4 views
रणनीति और फॉर्म पर सवालों के बीच KKR का गुजरात टाइटन्स से अहम मुकाबला

जू वेनजुन से भिड़ेंगी वैशाली, भारतीय शतरंज में नया ऐतिहासिक पल

  • By admin
  • April 16, 2026
  • 3 views
जू वेनजुन से भिड़ेंगी वैशाली, भारतीय शतरंज में नया ऐतिहासिक पल

नौ साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचा एटलेटिको, बार्सिलोना का सफर खत्म

  • By admin
  • April 16, 2026
  • 4 views
नौ साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचा एटलेटिको, बार्सिलोना का सफर खत्म

चैंपियंस लीग: बायर्न ने रियल मैड्रिड को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

  • By admin
  • April 16, 2026
  • 1 views
चैंपियंस लीग: बायर्न ने रियल मैड्रिड को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश