जो रूट ने एलिस्टेयर कुक को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने

मुल्तान
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट बुधवार को मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन एलिस्टेयर कुक को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

जो रूट ने दिन की शुरुआत पाकिस्तान की पहली पारी के 556 रनों के जवाब में 32 रन से की, उन्हें इंग्लैंड के दिग्गज कुक (12472 रन) को पीछे छोड़कर सर्वकालिक टेस्ट सूची में पांचवें स्थान पर पहुंचने के लिए सिर्फ 39 रन की जरूरत थी। चंद गेंदों में उन्होंने यह आंकड़ा पार कर लिया और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उनके नाम अब 12,473 रन हो गए हैं।

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने यह उपलब्धि सिर्फ 147 टेस्ट और 268 पारियों में हासिल की, जबकि कुक ने यह उपलब्धि 161 टेस्ट और 291 पारियों में हासिल की थी। टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में रूट से आगे केवल सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस और राहुल द्रविड़ ही हैं।

इससे पहले, रूट ने अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान शतकों की संख्या में कुक को पीछे छोड़ दिया था, उन्होंने अपना 33वां और 34वां टेस्ट शतक लगाया था और टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले इंग्लैंड के खिलाड़ी बन गए थे।

लंच के समय रूट 72 रन बनाकर नाबाद हैं और उन्होंने बेन डकेट (नाबाद 80) के साथ 119 रन की साझेदारी की है। इंग्लैंड ने 45 ओवर में दो विकेट पर 232 रन बना लिए हैं। रन रेट पांच से अधिक है।

admin

Related Posts

लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

जोहानिसबर्ग साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर बेयर्स स्वानपोल (Beyers Swanepoel) एक बड़े विवाद में फंस गए हैं. उन्हें काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) देने से साफ इनकार…

MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

नई दिल्ली आईपीएल 2026 का आगाज जीत के साथ करने वाली मुंबई इंडियंस (एमआई) की टीम के लिए अच्छी खबर आई है। न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज मिचेल सैंटनर टीम से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 1 views
KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह