जोधपुर सनसनीखेज मामला, हिस्ट्रीशीटर ने हेड कांस्टेबल पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश की

जोधपुर

शहर के माता का थान थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस के हेड कांस्टेबल पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश की। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामले में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

घटना उस समय हुई जब हेड कांस्टेबल प्रतापराम एक केस की जांच के सिलसिले में भदवासिया रोड पहुंचे थे। तभी एक स्कॉर्पियो में सवार हिस्ट्रीशीटर राहुल कच्छवाह अपने साथियों के साथ वहां आया और उसने हेड कांस्टेबल को जान-बूझकर टारगेट करते हुए स्कॉर्पियो कई बार आगे-पीछे चलाई। एक बार तो उसने सीधे प्रतापराम पर वाहन चढ़ाने की कोशिश भी की।

पीड़ित हेड कांस्टेबल प्रतापराम ने राजकार्य में बाधा और जानलेवा हमले के प्रयास का मुकदमा माता का थान थाने में दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है। हिस्ट्रीशीटर राहुल कच्छवाह माता का थान थाने का कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार यह इलाका शहर का बाहरी क्षेत्र है, जहां हाल के दिनों में अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।

गौरतलब है कि आज ही के दिन जोधपुर में एक अन्य घटना में डंपर चालक द्वारा कांस्टेबल सुनील विश्नोई को कुचलने से मौत हो गई। एक ही दिन में पुलिसकर्मियों पर दो हमलों की घटनाएं सामने आने से महकमे में भी चिंता का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    सेहत के लिए फायदेमंद होगा ऊंटनी के दूध का पनीर, बीकानेर के वैज्ञानिकों ने किया तैयार

    बीकानेर रेगिस्तान की पहचान माने जाने वाले ऊंट अब केवल परिवहन या दूध उत्पादन तक सीमित नहीं रहेंगे. बीकानेर स्थित राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र (एनआरसीसी) के वैज्ञानिकों ने ऊंटनी के…

    बॉर्डर सुरक्षा पर अमित शाह का सख्त संदेश, BSF से कहा- 50KM दायरे की सुरक्षा भी आपकी जिम्मेदारी

    बीकानेर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीकानेर के दौरे पर हैं. उन्होंने मंगलवार को बीकानेर के सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया. उन्होंने बीएसएफ के जवानों से बातचीत में कहा कि बीएसएफ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

    RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला