जेनिफर लोपेज की चमक से सजेगी शाही शादी, एक शो के लिए लेती हैं इतनी भारी फीस

उदयपुर

यूएस बेस्ड अरबपति राजू मंटेना और पद्मजा मंटेना की बेटी नेत्रा की उदयपुर में शाही शादी है, जिसमें बॉलीवुड और हॉलीवुड की नामचीन हस्तियां पहुंच चुकी हैं। जहां संगीत नाइट में रणवीर सिंह से लेकर वरुण धवन, कृति सेनन, जान्हवी कपूर और जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगाए, वहीं जेनिफर लोपेज भी इंडिया पहुंच चुकी हैं। वह नेत्रा मंटेना की शाही शादी में हिस्सा लेने आई हैं। नेत्रा की शादी वामसी गडिराजू हो रही है और दोनों अमेरिका के पॉपुलर कपल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शाही शादी पर खूब पैसा खर्च किया गया है और शादी में परफॉर्म करने आ रहे सेलिब्रिटीज को भी मोटी रकम दी गई है। इसमें जेनिफर लोपेज का भी नाम शामिल है।

जेनिफर लोपेज जैसे ही इंडिया पहुंचीं, उन्हें एयरपोर्ट पर फैंस और पपाराजी ने घेर लिया। जेनिफर ने सबको फ्लाइंग किस की और स्माइल करते हुए हाथ हिलाकर अभिवादन किया। जेनिफर की यह उदयपुर में पहली परफॉर्मेंस नहीं है। इससे पहले उन्होंने साल 2015 में संजय हिंदूजा की शादी में परफॉर्म किया था।

जेनिफर लोपेज के संजय हिंदुजा की शादी में ली थी इतनी फीस
 एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेनिफर लोपेज जब साल 2015 में संजय हिंदुजा और अनुसूया महतानी की शादी में शामिल हुईं थीं। इसके लिए तब उन्होंने 6.5 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। वहीं, अरबपति कपल- संजय और अनुसूया ने जेनिफर को लग्जरी कोहिनूर सूट में ठहराया था, जिसका एक रात का किराया 3 लाख रुपये बताया जाता है।

इसके बाद साल 2016 में जेनिफर लोपेज पॉपुलर रूसी कपल Khadija Uzhakhova और Said Gutseriev की शादी में शामिल हुई थीं। खादिजा रूसी तेल व्यवसायी मिखाइल गुटसेरिएव के बेटे हैं। उन्होंने 20 साल की डेंटिस्ट स्टूडेंट से शादी की थी। इस शादी में शामिल होने के लिए जेनिफर लोपेज ने करीब 9 करोड़ रुपये प्रति घंटे के हिसाब से फीस ली थी। वहीं, 'ईटाइम्स' के मुताबिक, जेनिफर लोपेज ने साल 2011 में यूक्रेन के अरबपति Serhiy Taruta की बेटी की शादी में परफॉर्म करने के लिए 1 मिलियन डॉलर लिए थे।

जगमंदिर आइलैंड पैलेस में नेत्रा मंटेना की शादी, 24 नवंबर तक कार्यक्रम
मालूम हो कि नेत्रा और वामसी की शादी उदयपुर के पिछोला लेक के बीच बने जगमंदिर आइलैंड पैलेस में 23 नवंबर को होगी। उनकी शादी के कार्यक्रम 24 नवंबर तक चलेंगे। शादी की रस्मों की शुरुआत संगीत सेरिमनी से हुई थी, जिसे द लीला पैलेस में रखा गया था। नेत्रा और वामसी गडिराजू की संगीत नाइट को करण जौहर ने होस्ट किया था और पूरा मजमा रणवीर सिंह लूट ले गए। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे को 'व्हाट झुमका' गाने पर नचाया। बाद में बाकी मेहमानों को भी जमकर नचाया।

admin

Related Posts

घड़ियाल सेंचुरी के पास अवैध खनन पर हाई-वोल्टेज कार्रवाई, माफियाओं के पीछे नदी में उतरे जवान

  करौली राजस्थान में करौली जिले के नेशनल चंबल घड़ियाल सेंचुरी में अवैध बजरी खनन को लेकर करौली पुलिस ने चंबल के बीहड़ों में उतरकर बजरी माफियाओं के खिलाफ एक…

भोजशाला फैसले के बाद बढ़ी हलचल, अजमेर में अढ़ाई दिन का झोंपड़ा चर्चा में

अजमेर अजमेर में स्थित ऐतिहासिक अढ़ाई दिन का झोंपड़ा एक बार फिर चर्चा में आ गया है. यहां स्थानीय लोगों ने हनुमान चालीसा पाठ की परमिशन मांगी है. महाराणा प्रताप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 1 views
हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 2 views
CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक