जेल प्रहरी को किया गिरफ्तार, राजस्थान-दौसा की हाई सिक्योरिटी जेल में मिली ड्रग्स

दौसा.

हाई सिक्योरिटी जेल में ड्रग्स सप्लाई को लेकर दौसा पुलिस पुलिस ने श्यालावास हाई सिक्योरिटी जेल के प्रहरी रामनाथ गिरफ्तार किया है और ड्रग सप्लाई करने वाले दो आरोपियों तलाश में जुट गई है। दरअसल जेल से 243 ग्राम अफीम और बीड़ी, सिगरेट बरामद होने के बाद यह कार्रवाई की गई।

लालसोट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश अग्रवाल ने बताया कि 9 अक्टूबर को पुलिस को यह सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति श्यालावास हाई सिक्योरिटी जेल ड्रग सप्लाई करने के लिए आ रहे हैं, जिसमें जेल में तैनात एक सिपाही की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही थी। सूचना के बाद राजस्थान पुलिस हाई सिक्योरिटी जेल पहुंच लेकिन जैसे ही पुलिस जेल के अंदर दाखिल हुई जेल के गेट पर तैनात सिपाही को इसका अंदेशा हो गया, जिसके चलते जेल प्रहरी रामनाथ ने उन दोनों ड्रग्स सप्लाई करने वालों को दूसरे रास्ते से भगा दिया लेकिन जेल से भागने से पहले ड्रग सप्लाई करने वाले दोनों बदमाश जाते-जाते जेल में ड्रग्स और उनके पास मौजूद बीड़ी तंबाकू और गुटके जेल परिसर में फेंककर भाग गए। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल प्रहरी रामनाथ को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ जांच की शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि इसी जेल से पूर्व में दस मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं। इतना ही नहीं 28 जुलाई को सीएम भजनलाल शर्मा को यहीं से जान मारने की धमकी भी दी जा चुकी है। पिछले तीन-चार महीने के दौरान दौसा जिले की हाई सिक्योरिटी जेल पर सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। बहरहाल पुलिस ने जेल प्रहरी को गिरफ्तार किया है और इस संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है।

admin

Related Posts

नदी में बड़ा हादसा: नाव पलटने से बांसवाड़ा में अफरातफरी, तलाश अभियान तेज

बांसवाड़ा बांसवाड़ा जिले में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब संगमेश्वर नदी में 10 लोगों से भरी नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना अरथूना क्षेत्र में करीब 3…

कोटा केस: NEET स्टूडेंट ओवरडोज के बाद अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच जारी

कोटा कोटा में नीट स्टूडेंट पु्ष्‍पेंद्र प्रजापत‍ि ने नींद की अधिक गोलियां खाकर आत्महत्‍या का प्रयास क‍िया. गंभीर हालत में उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. उसकी हालत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टिकट विवाद के चलते IPL 2026 फाइनल बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट, BCCI ने लिया बड़ा फैसला

  • By admin
  • May 6, 2026
  • 1 views
टिकट विवाद के चलते IPL 2026 फाइनल बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट, BCCI ने लिया बड़ा फैसला

संजू सैमसन की शानदार पारी, दिल्ली पर कहर; चेन्नई की आसान 8 विकेट जीत

  • By admin
  • May 6, 2026
  • 0 views
संजू सैमसन की शानदार पारी, दिल्ली पर कहर; चेन्नई की आसान 8 विकेट जीत

टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने किया बल्लेबाजी का ऐलान

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 1 views
टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने किया बल्लेबाजी का ऐलान

IPL 2026 49वां मैच: हैदराबाद में SRH बनाम PBKS, पिच और खिलाड़ियों पर नजर

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 1 views
IPL 2026 49वां मैच: हैदराबाद में SRH बनाम PBKS, पिच और खिलाड़ियों पर नजर

नई जिम्मेदारी, नया एहसास: केएल राहुल बोले—बेटी को गले लगाते ही सब कुछ भूल जाता हूं

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 2 views
नई जिम्मेदारी, नया एहसास: केएल राहुल बोले—बेटी को गले लगाते ही सब कुछ भूल जाता हूं

मालती का बयान चर्चा में: सूर्यकुमार की कप्तानी की सराहना या इशारों में निशाना?

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 2 views
मालती का बयान चर्चा में: सूर्यकुमार की कप्तानी की सराहना या इशारों में निशाना?