साल भर चलेगा जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष 27 जनवरी को महू से करेंगे शुभारंभ

उमरिया
 कांग्रेस के जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े द्वारा अमेठी के सांसद राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी तथा अन्य नेताओं की उपस्थिति मे आगामी 27 जनवरी को इंदौर जिले के महू से किया जायेगा। यह कार्यक्रम पूरे साल भर चलेगा। उक्ताशय की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय सिंह ने गत दिवस एक बैठक मे दी। श्री सिंह ने बताया कि भाजपा लगातार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।  उसकी साजिशों के प्रति जनता को आगाह करने के लिये संगठन द्वारा यह महत्वूर्ण कार्यक्रम संचालित करने का निर्णय लिया गया है। जिसका शुभारंभ संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली से किया जायेगा।

श्री सिंह ने कहा कि सभी पदाधिकारी कार्यक्रम के प्रभावी आयोजन तथा 27 जनवरी को महू मे जिले की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु 16 एवं 17 जनवरी को ब्लाक तथा 21 जनवरी को मंडलम स्तर की बैठकें आयोजित कर फोटोग्राफ्स सहित प्रतिवेदन जिला कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष रामगोपाल दाहिया, अमृतलाल यादव, त्रिभुवन प्रताप सिंह, ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय, शिशुपाल यादव, मनोज सिंह, संजय अग्रवाल, सुजान अग्रवाल, अशोक मिश्रा, सुरेश सिंह, सेवादल अध्यक्ष संतोष सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह, पूर्व प्रत्याशी तिलकराज सिंह, श्रीमती सावित्री सिंह, लालबहादुर सिंह, राजेंद्र सिंह, राजेश कोल, छत्रपाल सिंह, महेंद्र सिंह, मयंक सिंह, विजय सिंह, रतिभान सिंह, गौरीशंकर प्रजापति, मिथलेश राय, मो. आजाद, पार्षद श्रीमती रामायणवती कोल, नासिर अंसारी, संजय पांडे, अवधेश राय, दिशांक प्रताप सिंह, श्रीमती शकुंतला धुर्वे, मानवेंद्र सिंह, लकी सिंह, अयाज खान, ताजेंद्र सिंह, प्रदीप तिवारी, शिव शर्मा, मुकेश प्रताप सिंह, शाहरुख खान, हेमनाथ बैगा, राजीव सिंह, कर्ण सिंह, लल्ला चौधरी, शंकर सिंह, लक्ष्मी गुप्ता, रवि वर्मन, अशोक सिंह, रवि मिश्रा, गुलाब सिंह, वंशरूप शर्मा सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसजन उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

    भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही से घर का रास्ता भटक गए मानसिक रूप से अस्वस्थ 10 वर्षीय बालक को…

    स्वच्छता में नंबर-1 इंदौर अब भीषण जल संकट से जूझ रहा, तीन साल तक टैंकरों पर निर्भरता बढ़ी

    इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह है कि 35 लाख से ज्यादा जनसंख्या वाला यह शहर आज भी पानी के मामले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 3 views
    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां