सारांश जैन की शानदार अगुआई में जबलपुर रॉयल लॉयंस ने दर्ज की सीज़न की पहली जीत, बाथम और टाडा की मैच

सारांश जैन की शानदार अगुआई में जबलपुर रॉयल लॉयंस ने दर्ज की सीज़न की पहली जीत, बाथम और टाडा की मैच

विनिंग पार्टनरशिप ने जेआरएल को टूर्नामेंट में बनाए रखा

ग्वालियर
मध्यप्रदेश लीग टी20 सीज़न-1 की विजेता ज बलपुर रॉयल लॉयंस की टीम सीज़न-2 में अपनी पहली जीत हासिल करने में सफल रही। हालाँकि टूर्नामेंट का पहला हिस्सा उनकी उम्मीदों के अनुसार नहीं रहा। ऐसे में एक अहम मुकाबले में जबलपुर रॉयल लॉयंस ने टीम वर्क का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सीज़न की पहली जीत दर्ज की। इस जीत में सारांश जैन, राहुल बाथम और ऋतिक टाडा ने शानदार प्रदर्शन किया।

मैच की शुरुआत में चंबल घड़ियाल्स के कप्तान शुभम शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। वहीं इस मैच में जबलपुर रॉयल लॉयंस, एक बदले हुए अंदाज़ में मैदान में उतरी और पावरप्ले में शानदार खेल दिखाते हुए अपने विरोधी पर दबाव बना दिया।

मैच के पहले ओवर में अनुभव अग्रवाल ने विकेटकीपर बल्लेबाज़ अपूर्व द्विवेदी को आउट कर अपनी टीम को तेज़ शुरुआत दिलाई। वहीं कप्तान सरांश जैन ने पावरप्ले में तीन विकेट चटकाए, जिसमें हरप्रीत सिंह भाटिया का बड़ा विकेट भी शामिल था।

चंबल की टीम पावरप्ले में अपने 4 विकेट गंवाकर सिर्फ 38 रन ही बना सकी , जिसका श्रेय जबलपुर टीम के कप्तान सरांश जैन की बेहतरीन गेंदबाज़ी को जाता है। इसके बाद शुभम शर्मा ने अपनी टीम के लिए अहम भूमिका निभाई और 68 रन बनाए, वहीं अमन भदौरिया ने 32 रन जोड़कर टीम को 9 विकेट पर 167 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया। तनिष्क यादव और राहुल बाथम ने भी दो-दो विकेट अपने नाम किए।

जबलपुर रॉयल लॉयंस को जीत के लिए सिर्फ 168 रन का लक्ष्य मिला था, और धमेंद्र पटेल ने पारी के पहले ही ओवर में 17 रन बनाकर टीम को तेज़ शुरुआत दी। लेकिन इसके बाद टीम ने लगातार 3 विकेट गंवा दिए और टॉप ऑर्डर के सभी बल्लेबाज़ पवेलियन लौट गए। तीसरा विकेट गिरने के बाद कप्तान सरांश जैन मैदान पर उतरे और पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज़ अमन भंडारी के साथ 57 रनों की अहम साझेदारी की। इस महत्वपूर्ण साझेदारी के बाद जबलपुर की टीम ने अपने दोनों सेट बल्लेबाज़ों को खो दिया और एक बार फिर दबाव में आ गई।

लेकिन टीम के उपकप्तान राहुल बाथम और दमदार बल्लेबाज़ ऋतिक टाडा ने सिर्फ 34 गेंदों में 71 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी कर, विरोधी टीम को दवाब में खड़ा कर दिया। ऋतिक टाडा ने मात्र 19 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 44 रन बनाए और इस मैच में अपनी टीम के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहे।

जीत के बाद राहत महसूस करते हुए सारांश जैन ने कहा , "ऋतिक टाडा और राहुल बाथम ने इस रन चेज़ में अहम भूमिका निभाई और हमारे लिए मैच को खत्म किया। एक अनुभवी खिलाड़ी होने के नाते, मुझे अपनी टीम के लिए आगे आना ही था ताकि हम इस टूर्नामेंट में बने रह सकें।"
कप्तान सरांश जैन को उनकी गेंदबाज़ी में 3 विकेट और रन चेज़ के दौरान 32 रनों की अहम पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

जबलपुर रॉयल लॉयंस अब 20 जून को दोपहर के मुकाबले में रीवा जैगुआर्स का सामना करेगी। यह मैच भी उनके लिए बेहद अहम है, क्योंकि उनके लिए लीग की शीर्ष टीम के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करना महत्वपूर्ण है।

  • admin

    Related Posts

    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    नई दिल्ली भारतीय कुश्ती में 30 मई (शनिवार) को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला. दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित एशियन गेम्स ट्रायल्स के सेमीफाइनल में दिग्गज महिला…

    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

     अहमदाबाद IPL 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रव‍िवार (31 मई) को खेला जाना है, लेकिन उससे पहले मौसम ने क्रिकेट फैन्स और दोनों टीमों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 4 views
    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे