‘एक और अच्छा दोस्त खो दिया’, जरीन खान के निधन पर टूटीं हेमा मालिनी बोलीं-मौजूदगी का एहसास रहेगा

 

नई दिल्ली,

बॉलीवुड अभिनेत्री और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी पहले ही पंकज धीर के निधन से शोक में थीं, लेकिन अब उन्होंने दोबारा अपनी करीबी दोस्त को खो दिया है। एक्ट्रेस ने फिल्म निर्माता संजय खान की पत्नी जरीन के निधन पर दुख जताया है। हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए भावुक पोस्ट लिखा है।

हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी, संजय खान और जरीन खान की पुरानी फोटो शेयर कर लिखा, “एक और करीबी, प्यारी दोस्त चली गई। जरीन खान अब नहीं रहीं! कितनी खूबसूरत इंसान थीं, अंदर से भी और बाहर से भी। संजय और जरीन, दोनों ही कई सालों से मेरे बहुत करीब रहे हैं। हमेशा मेरी अच्छी सेहत की कामना करते थे। हमारे सभी पारिवारिक समारोहों (जन्मदिन, शादी, सालगिरह) में शामिल होते थे और हमेशा मदद के लिए तैयार रहते थे।

हेमा मालिनी ने पोस्ट में अपनी एक और करीबी दोस्त नीतू कोहली को याद किया, जिन्होंने कभी 70 के दशक में उनका घर डिजाइन किया था। उन्होंने आगे लिखा, “मुझे हमेशा तुम दोनों की मौजूदगी का अहसास रहेगा। मैं इस मुश्किल घड़ी में संजय खान के लिए प्रार्थना करती हूं, भगवान उन्हें हिम्मत दें।”

इससे पहले अपने जन्मदिन के दिन भी हेमा मालिनी ने पंकज धीर के जाने पर दुख जताया था। उन्होंने लिखा था, “मैंने आज एक बहुत ही प्यारे दोस्त को खो दिया है और मैं पूरी तरह से टूट चुकी हूं। मेरे लिए वो सबसे अच्छे थे, क्योंकि एक्टिंग की दुनिया में उन्होंने मुझे सबसे ज्यादा मोटिवेट किया था।”

7 नवंबर की सुबह जरीन खान ने 81 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। जरीन उम्र संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं और काफी समय से बिस्तर पर थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जरीन साल 2020 में कोरोना से संक्रमित हो गई थीं और उसके बाद से लगातार बीमार चल रही थीं। उनको कई और बीमारियों ने घेर लिया था। जरीन खान अपने जमाने की बेहतरीन मॉडल, कॉस्ट्यूम डिजाइनर और एक्ट्रेस थीं। उन्होंने देव आनंद साहब के साथ भी काम किया था।

 

admin

Related Posts

बॉक्स ऑफिस पर फुस्स निकली ‘मेरा ल्यारी’: 22 टिकट बिकते ही सिनेमाघरों ने दिखाई बाहर की राह

मुंबई  आदित्य धर की फिल्म धुरंधर के दोनों पार्ट्स ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया और उसकी गूंज उधर पाकिस्तान में सुनाई दी थी. वहां कई एक्टर्स, नेताओं और…

कृष्णावतारम फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई, पहले हफ्ते में दर्शकों ने किया जमकर प्यार

भगवान कृष्ण की कहानी पर बनी फिल्म कृष्णावतारम को थिएटर्स में लगातार अच्छी ऑडियंस मिल रही है. पिछले गुरुवार को रिलीज हुई कृष्णावतारम को थिएटर्स में बहुत ज्यादा शोज नहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत