मर्दानी 3 के साथ रानी की 30 वर्षों की आइकॉनिक विरासत का जश्न मनाने के लिए पूरे फिल्म उद्योग का एकजुट होना वाकई अद्भुत है : रणबीर कपूर

मुंबई,

 बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर को यह देखकर बेहद खुशी हो रही है कि भारतीय फिल्म उद्योग पूरी तरह एकजुट होकर उनकी पसंदीदा अभिनेत्री रानी मुखर्जी के सिनेमा में 30 वर्षों के शानदार सफर का जश्न मर्दानी 3 के साथ मना रहा है। रानी मुखर्जी, रणबीर कपूर की डेब्यू फिल्म सांवरिया में उनकी को-स्टार थीं और उनके करियर के शुरुआती दिनों में, जब उन्हें सबसे ज़्यादा सहारे की ज़रूरत थी, रानी उनके साथ खड़ी थीं। यही वजह है कि रणबीर हर फिल्म, हर परफॉर्मेंस में रानी की जीत के लिए दिल से दुआ करते हैं।

रणबीर कपूर ने कहा, “रानी मेरी पहली फिल्म सांवरिया की को-स्टार थीं और वही पहली शख्स थीं जिन्होंने मुझसे कहा था कि अगर मैं मेहनत करूंगा, तो बहुत आगे जाऊंगा। उस बातचीत को मैं कभी नहीं भूल सकता क्योंकि उस वक्त, जब मुझे इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी, उसने मुझे जबरदस्त आत्मविश्वास दिया। मैंने उन्हें एक इंसान के तौर पर बहुत करीब से देखा है, उनके काम को बहुत नज़दीक से देखा है और उनकी गरिमा, आकर्षण और प्रतिभा से हमेशा अभिभूत रहा हूं।”

रणबीर कपूर ने कहा, “रानी मुखर्जी की 30 साल की आइकॉनिक विरासत का जश्न मनाने के लिए पूरे उद्योग का आगे आना वाकई अद्भुत है। मैंने हमेशा महसूस किया है कि रानी सदियों तक याद की जाने वाली कलाकार हैं ।भारत की अब तक की सबसे महान अभिनेत्रियों में से एक। उन्होंने अपने काम के ज़रिए हमारी इंडस्ट्री को परिभाषित किया है। उनके प्रोजेक्ट्स और किरदारों के चुनाव ने आज स्क्रीन पर महिलाओं को दिखाने का नजरिया ही बदल दिया है।”

रणबीर ने बताया कि रानी अपने सिनेमा के ज़रिए सिर्फ खुशी फैलाना चाहती हैं। वह एक ऐसी एंटरटेनर हैं जिन्होंने अपनी पूरी ज़िंदगी लोगों को खुश करने के लिए समर्पित कर दी है। मेरे लिए यह शब्दों में बताना मुश्किल है कि उनकी फिल्मों का मुझ पर कितना गहरा असर रहा है। अभिराज मिनावाला द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित मर्दानी 3,30 जनवरी, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

admin

Related Posts

इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 रिव्य,क्राइम और एक्शन का धमाका

उत्तर प्रदेश के बैकग्राउंड पर बनी वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' अपने दूसरे सीजन के साथ एक बार फिर कॉप-थ्रिलर की दुनिया में लौट आई है. नीरज पाठक के डायरेक्शन में…

मौनी रॉय ने पति सूरज को फिर किया फॉलो, दिशा पटानी पर लगे रिश्ता तोड़ने के आरोप

मुंबई बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मौनी रॉय फ़िलहाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी विवादों ने घिरी हुई हैं। कुछ समय पहले ही मौनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 2 views
पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए चयन की उलटी गिनती शुरू, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला संभव

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए चयन की उलटी गिनती शुरू, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला संभव

IPL में KKR की विस्फोटक बल्लेबाजी, फिन एलेन-रघुवंशी-ग्रीन ने जड़ी तूफानी अर्धशतक

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 1 views
IPL में KKR की विस्फोटक बल्लेबाजी, फिन एलेन-रघुवंशी-ग्रीन ने जड़ी तूफानी अर्धशतक