इजरायल का प्रियंका गांधी को जवाब — ‘गलतबयानी शर्मनाक, निशाना हमास आतंकी थे’

नई दिल्ली

गाज़ा में इज़रायल और हमास के बीच जारी जंग में अब तक हज़ारों आम नागरिक मारे जा चुके हैं. इज़रायल की सेना ने पूरे गाज़ा पर कब्ज़ा करने की योजना बनाई है, जिसके चलते वैश्विक स्तर पर विवाद बढ़ रहा है. इसी बीच, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने इज़रायल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने 60 हजार से ज्यादा लोगों की हत्या की है, जिनमें 18,430 बच्चे शामिल हैं.

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "इज़रायल नरसंहार कर रहा है. इसने 60 हज़ार से ज़्यादा लोगों को मार डाला है, जिनमें 18,430 बच्चे हैं. सैकड़ों लोगों को भूख से मरने के लिए मजबूर किया गया है, जिनमें कई बच्चे शामिल हैं, और अब लाखों लोगों को भूखा मारने की धमकी दी जा रही है." 

उन्होंने आगे कहा कि इन अपराधों को चुप्पी और निष्क्रियता के जरिए सक्षम बनाना भी एक अपराध है. यह शर्मनाक है कि भारत सरकार चुप है, जबकि इज़रायल फ़िलिस्तीन के नागरिकों पर यह तबाही बरपा रहा है.

प्रियंका के आरोपों पर इजरायल का जवाब…

भारत में इज़रायल के राजदूत रेवुएन अजार (Reuven Azar) ने प्रियंका गांधी के आरोपों का कड़ा जवाब दिया. उन्होंने कहा, "शर्मनाक आपकी गलतबयानी है. इज़रायल ने 25 हज़ार हमास आतंकवादियों को मारा है. मानव जीवन में हुई बड़ी क्षति, हमास की घिनौनी रणनीतियों का नतीजा है- जैसे नागरिकों के पीछे छिपना, राहत या निकासी करने वालों पर गोली चलाना और रॉकेट दागना."

रेवुएन अजार ने यह भी कहा कि इज़रायल ने गाज़ा में 20 लाख टन खाद्य सामग्री भेजी, लेकिन हमास ने उन्हें जब्त करने की कोशिश की, जिससे भूख की स्थिति बनी. उन्होंने यह दावा भी किया कि गाज़ा की आबादी पिछले 50 साल में 450 फीसदी बढ़ी है, इसलिए वहां नरसंहार का कोई सवाल नहीं है. हमास के आंकड़ों पर भरोसा न करें.

गाज़ा युद्ध को लेकर यह बयानबाज़ी दोनों पक्षों के बीच गहरी वैचारिक और राजनीतिक खाई को दर्शाती है. एक ओर प्रियंका गांधी इसे मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार बता रही हैं, तो दूसरी ओर इज़रायल का दावा है कि वह हमास के आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहा है और नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रयासरत है.

admin

Related Posts

युद्ध में बड़ा नुकसान, अमेरिका ने स्वीकारा—ईरान के हमले में जेट तबाह, पायलट गायब

विदेश  ईरान ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने अमेरिका के दो फाइटर जेट मार गिराए हैं। एक एफ-35 और एफ-15 को मार गिराने का दावा किया गया। इस बीच,…

होर्मुज में टोल बूथ लगाने के बाद बढ़ी जंग, US आर्मी ने केशम आईलैंड में मचाई बर्बादी

तेहरान  ईरान जिस स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नाज करता है और जहां उसने टोल बूथ लगाया है अब जंग वहीं पहुंच चुकी है. अमेरिका ने केशम आईलैंड पर दनादन बम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 1 views
KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह