हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल ने घातक हमले के लिए पेजर का इस्तेमाल किया था, अब डोनाल्ड ट्रंप को गिफ्ट किया ‘गोल्डन पेजर’

इजरायल
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खास तोहफा दिया है। इसी हफ्ते ओवल ऑफिस में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी। इस दौरान नेतन्याहू ने ट्रंप को गोल्डन पेजर गिफ्ट किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दरअसल, पिछले साल हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल ने घातक हमले के लिए पेजर का इस्तेमाल किया था। पेजर का उपयोग करके लेबनानी आतंकवादी समूह के सदस्यों को निशाना बनाया गया, जिससे उसे भारी नुकसान पहुंचा था।

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में पेजर को कटे हुए पेड़ के तने पर रखा देखा जा सकता है। इस पर लिखा है, 'दोनों हाथों से दबाएं।' पेजर के साथ स्वर्ण पट्टिका भी रखी है जिस पर काले अक्षरों में लिखा है, 'राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमारे सबसे अच्छे दोस्त और सबसे बड़े सहयोगी हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू।' मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि गिफ्ट मिलने पर ट्रंप ने कहा, 'यह एक बेहतरीन ऑपरेशन रहा।'
 

क्या गाजा में सेना भेजने पर विचार रहे ट्रंप?

इजरायल ने पिछले साल 17 सितंबर को हिजबुल्लाह पर घातक हमला बोला था। पूरे लेबनान में अचानक पेजर्स से बीप बजना शुरू हो गया। जैसे ही उस पर आने वाले एन्क्रिप्टेड मैसेज को पढ़ने के लिए बटन दबाया जाता तो ब्लास्ट हो जाता था। वहीं, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास के खिलाफ लड़ाई इजरायल की प्रतिबद्धता है। साथ ही, डोनाल्ड ट्रंप ने इसमें सहायता करने के लिए गाजा में सेना भेजने के बारे में कुछ नहीं कहा। नेतन्याहू ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि ट्रंप ने हमास को नष्ट करने के लिए अमेरिकी सेना भेजने की बात की है। यह हमारी प्रतिबद्धता है। यह हमारा काम है और हम इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।’

  • admin

    Related Posts

    सुरक्षा व इनोवेशन पर फोकस से भारत-जापान साझेदारी में आया नया मोड़ : रिपोर्ट

    नई दिल्ली एक रिपोर्ट के अनुसार, जापान और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत रिश्ते अब एक नए और गतिशील दौर में प्रवेश कर रहे हैं।…

    भारत-फ्रांस दोस्ती का नया अध्याय, पीएम मोदी और मैक्रों करेंगे मेगा डिफेंस प्रोजेक्ट लॉन्च

    नई दिल्ली भारत और फ्रांस के बीच रक्षा संवाद होने जा रहा है। सैन्य तकनीक व रक्षा क्षेत्र की तैयारियों के लिहाज से यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण संवाद होगा। भारत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 0 views
    भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

    भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 0 views
    भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह