इजरायल को मिलेंगे 25 एफ-15 फाइटर जेट, अमेरिका के साथ 5.2 अरब डॉलर की डील फाइनल

यरूशलम
इजरायल ने 25 'एडवांस्ड एफ-15' फाइटर जेट खरीदने के लिए यूएस बेस्ड बोइंग के साथ 5.2 अरब डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इजरायल के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को यह घोषणा की। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह डील इस साल की शुरुआत में अमेरिकी प्रशासन और कांग्रेस द्वारा स्वीकृत व्यापक सहायता पैकेज का हिस्सा है। इस समझौते में 25 अतिरिक्त विमानों का विकल्प शामिल है।

अमेरिकी प्रशासन और बोइंग के साथ बुधवार को हुए इस सौदे में 'एफ-15आईए' फाइटर जेटस की सप्लाई भी शामिल है। ये इजरायली हथियार प्रणालियों, उन्नत रेंज और अधिक पेलोड क्षमता से लैस होंगे। मंत्रालय ने कहा, "ये लाभ इजरायली वायु सेना को मध्य पूर्व में वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में अपनी रणनीतिक श्रेष्ठता बनाए रखने में सक्षम बनाएंगे।"

रिपोर्ट के अनुसार, डिलीवरी 2031 में शुरू होने वाली है, जिसमें हर साल चार से छह विमानों की सप्लाई की उम्मीद है। इजरायली रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक इयाल ज़मीर ने इस बात पर जोर दिया कि इस साल की शुरुआत में खरीदे गए तीसरे एफ-35 स्क्वाड्रन के अलावा नए एफ-15 स्क्वाड्रन का अधिग्रहण हमारी वायु शक्ति और रणनीतिक पहुंच में ऐतिहासिक वृद्धि का प्रतिनिधित्व करता है – ऐसी क्षमताएं जो मौजूदा युद्ध के दौरान महत्वपूर्ण साबित हुईं।" जमीर ने कहा कि 7 अक्टूबर, 2023 को गाजा पट्टी में युद्ध की शुरुआत के बाद से, इज़राइल ने लगभग 40 बिलियन डॉलर के खरीद समझौते हासिल किए हैं।

admin

Related Posts

बंगाल की राजनीति में बवाल, Abhishek Banerjee पर अटैक के बाद बढ़ा तनाव

सोनारपुर  पश्चिम बंगाल के सोनारपुर इलाके में उस समय भारी राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया, जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर कथित तौर पर…

मुंबई वालों की जेब पर असर, 15 दिन में दूसरी बार बढ़े CNG के दाम

 मुंबई मुंबई में एक बार फिर सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं. अब सीएनजी 86 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगी. मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार