इजरायल ने थामा भारत का हाथ, नेतन्याहू बोले– भरोसा है हमें भारत पर

नई दिल्ली 
अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ को लेकर चल रहे विवाद के बीच इजरायल ने खुलकर भारत का समर्थन किया है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि अमेरिका में भी एक बुनियादी समझ है कि भारत एशिया में एक मजबूत और भरोसेमंद साझेदार है। नेतन्याहू ने उम्मीद जताई कि अमेरिका और भारत के बीच जो भी मौजूदा मतभेद हैं, वे जल्द ही सुलझ जाएंगे। नेतन्याहू ने गुरुवार को यरुशलम स्थित अपने कार्यालय में इजरायल में भारत के राजदूत जेपी सिंह से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, बैठक में सुरक्षा और आर्थिक मुद्दों पर भी विस्तार से बातचीत हुई।

अमेरिका-भारत टैरिफ विवाद पर नेतन्याहू
एक इंटरव्यू के दौरान नेतन्याहू ने कहा, "भारत और अमेरिका दो बेहतरीन दोस्त हैं। दोनों देशों के बीच इतनी गहरी दोस्ती है कि किसी भी समस्या का हल आसानी से निकाला जा सकता है।"

ऑपरेशन ‘सिंदूर’ में दिखी भारत-इजरायल की दोस्ती
नेतन्याहू ने भारत के साथ अपने देश के मजबूत रक्षा संबंधों पर भी बात की। उन्होंने बताया कि भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान इजरायली हथियारों का इस्तेमाल किया और इनकी प्रदर्शन क्षमता साबित हो चुकी है।

बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक भीषण आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद भारत ने एक जवाबी सैन्य अभियान चलाया, जिसका नाम था – ऑपरेशन सिंदूर।

इस ऑपरेशन में भारत ने इजरायल द्वारा निर्मित ‘Harpy’ और ‘SkyStriker’ जैसे आत्मघाती ड्रोन का उपयोग किया। इन ड्रोन ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को सटीक तरीके से निशाना बनाया। इनमें अमेरिकी निगरानी रडार और चीन के HQ-9 मिसाइल सिस्टम भी शामिल थे।

इजरायल बोला- भारत से रक्षा सहयोग और बढ़ेगा
इजरायली पीएम ने कहा कि इस ऑपरेशन में जो सफलता मिली, वह यह दिखाती है कि इजरायल के हथियार भरोसेमंद हैं और युद्ध की स्थिति में बेहद प्रभावी साबित होते हैं। इससे भारत और इजरायल के बीच रक्षा सहयोग और भी मजबूत हुआ है। नेतन्याहू ने कहा, “यह साझेदारी सिर्फ व्यापार नहीं, बल्कि रणनीतिक सुरक्षा का मामला है।”

 

  • admin

    Related Posts

    कर्नाटक कांग्रेस में बड़ा फेरबदल संभव, मुख्यमंत्री पद के लिए डीके शिवकुमार का नाम सबसे आगे

     नई दिल्ली कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच शुरुआत में ढाई- ढाई साल की सत्ता की शर्त के साथ शुरू हुई कांग्रेस सरकार में आखिरकार…

    बंगाल सीमा पर हाई अलर्ट, अवैध घुसपैठ को लेकर चेकपोस्टों पर बढ़ी हलचल

    कोलकाता पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार का घुसपैठियों पर एक्शन शुरू हो गया है. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के डिटेक्ट, डिलीट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे