आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर पिछले दो दिनों से तकनीकी समस्या , ट्रेनों में लंबी वेटिंग…

ग्वालियर
 नए साल पर छुट्टियों में वैष्णो देवी, हरिद्वार या उत्तर भारत के पर्यटन स्थलों पर जाने का जिन लोगों ने प्लान बनाया है, उन्हें ट्रेनों ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है। ट्रेनों में एक लंबी वेटिंग हैं। इस पर भी यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट से रिजर्वेशन करा रहे हैं, तो उसका भी सर्वर डाउन हो रहा है।

गुरुवार को सर्वर डाउन होने से लोग रिजर्वेशन नहीं करा सके। वैष्णो देवी, हरिद्वार और दिल्ली जैसे प्रमुख स्थलों के लिए ट्रेनों में रिजर्वेशन लगभग असंभव हो गया है। बढ़ती यात्रियों की संख्या के कारण वेटिंग लिस्ट काफी लंबी हो चुकी है, वहीं कुछ ट्रेनों में तो नो रूम का स्टेटस आ रहा है।

इन ट्रेनों में हो रही है मुश्किल

    ग्वालियर से वैष्णों देवी जाने के लिए झेलम, मालवा एक्सप्रेस ऐसी ट्रेन हैं जो रोजाना जाती हैं। इनमें आगामी एक जनवरी तक रिजर्वेशन उपलब्ध नहीं है। इनमें वेटिंग 100 से 300 के ऊपर पहुंच गई है।

    इसके अलावा अंडमान एक्सप्रेस, हिमसागर एक्सप्रेस व तिरुनावेली जम्मू एक्सप्रेस हैं जो साप्ताहिक या सप्ताह में एक या दो दिन चलने वाली ट्रेन हैं। इनमें भी जगह नहीं मिल रही है।

तत्काल में टिकट मिल जाए, तो किस्मत की बात

रिजर्वेशन न होने की स्थिति में लोग तत्काल में टिकट को आरक्षित कराने का प्रयास कर रहे है। लेकिन इसमें किस्मत की बात है कि टिकट मिल जाए या न मिले। क्योंकि तत्काल की वेबसाइट शुरू होते ही कुछ ही मिनटों तत्काल का कोटा पूरा हो जाता है।

ट्रेन में आरक्षण करने के लिए लोग आईआरसीटीसी की वेबसाइट का सहारा ले रहे हैं। लोड होने की वजह वेबसाइट का सर्वर भी ठप हो रहा है या धीमा चल रहा है। गुरुवार को तो सर्वर डाउन हो गया।

इस वजह से लोग न तो तत्काल में रिजर्वेशन करा सके और न ही अन्य दिनों के लिए रिजर्वेशन करा सके। हालांकि शुक्रवार को सर्वर तो डाउन नहीं हुआ, लेकिन काफी धीमा चला। इससे लोग तत्काल में टिकट नहीं करा पाए।

यात्री इस तरह से भी कर सकते हैं प्रयास

    यदि सामान्य तौर पर आरक्षण नहीं मिल रहा है तो रेलवे स्टेशन पर तत्काल में आरक्षण के लिए समय पर पहुंच जाएं और पहले टिकट लेने का प्रयास करें।

    यदि रेलवे स्टेशन पर आरक्षण कराने जा रहे हैं तो जिस ट्रेन में आरक्षण करा रहे हैं और उसमें वेटिंग आ रहा है तो फार्म वैकल्पिक ट्रेन का नाम भी भर दें। यदि दूसरी ट्रेन में जगह हुई तो उसमें आरक्षण मिल जाएगा।

 

admin

Related Posts

लंबे इंतजार के बाद फैसला, सरकारी भर्ती में संविदा कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा लाभ

भोपाल मध्य प्रदेश के डेढ़ लाख से अधिक संविदा कर्मियों की लंबे समय से चली आ रही सीधी भर्ती के रिक्त पदों पर नियुक्ति में 50 प्रतिशत कोटा देने की…

जैन धर्म के “जियो और जीने दो” के मूल मंत्र और अहिंसा के मार्ग पर दिया विशेष बल

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसी देवस्थान की प्राण प्रतिष्ठा और संतों का सान्निध्य कई जन्मों के पुण्य के बाद ही प्राप्त होता है। उन्होंने गुरु-शिष्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह