iPhone यूजर्स WhatsApp को अपने डिफॉल्ट कॉलिंग और मैसेजिंग ऐप के रूप में कर सकेंगे सेट

नई दिल्ली

Apple ने iOS 18.2 अपडेट के साथ iPhone यूजर्स को थर्ड-पार्टी ऐप्स को डिफॉल्ट मैसेजिंग और कॉलिंग ऐप सेट करने की सुविधा दी थी। अब जल्द ही iPhone यूजर्स WhatsApp को अपने डिफॉल्ट कॉलिंग और मैसेजिंग ऐप के रूप में सेट कर सकेंगे। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp के iPhone बीटा वर्जन 25.8.10.74 के कुछ यूजर्स को यह फीचर मिल रहा है। यानी, जब भी कोई यूजर किसी ऐप में किसी नंबर पर टैप करेगा, तो कॉल या मैसेज के लिए Apple के Phone और Messages ऐप की बजाय WhatsApp का इस्तेमाल होगा।

सभी यूज़र्स के लिए कब आएगा यह फीचर?
यह फीचर फिलहाल चुनिंदा WhatsApp बीटा यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। अभी यह साफ नहीं है कि इसे सभी यूजर्स के लिए कब तक रोलआउट किया जाएगा। WhatsApp इससे पहले भी बहुत सारे फीचर्स लेकर आया है। व्हाट्सऐप स्टेटस को लेकर भी नया फैसला लिया गया है। व्हाट्सऐप स्टेटस लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो एक नया फीचर लाया गया है। WhatsApp की तरफ से iOS ऐप के लिए नया फीचर लाया गया था। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने वॉट्सऐप स्टेटस में म्यूजिक को शेयर कर पाएंगे।

स्टेटस इंटीग्रेड होगा आसान
बीटा ट्रैकर की तरफ से एक रिपोर्ट जारी की गई थी, इसमें कहा गया था कि इस लेटेस्ट फीचर को वॉट्सऐप के लेटेस्ट बीटा वर्जन में स्पॉट किया गया है। वॉट्सऐप यूजर्स जिस म्यूजिक को स्टेटस में शेयर करना चाहते हैं, उसे अपने स्टेटस में इंटीग्रेट कर पाएंगे। यह फीचर यूजर्स के वाट्सऐप स्टेटस लगाने की प्रक्रिया को आसान बना देगा। जबकि इससे पहले तक यूजर्स को म्यूजिक को कॉपी और पेस्ट करना होता था, उसके बाद उसे शेयर करना होता है। लेकिन अब म्यूजिक को स्टेटस पर शेयर करना आसान हो गया है।

Spotify से हाथ मिला रहा व्हाट्सऐप
व्हाट्सऐप की तरफ से फीचर ट्रैकर के लिए Spotify से इंटीग्रेट कर रहा है। यहां यूजर्स को प्रीव्यू का ऑप्शन भी दिया जाएगा। दूसरी तरफ वॉट्सऐप चैट और चैनल के लिए नया मोशन फोटो शेयर करने का फीचर दिया जा रहा है। कंपनी की तरफ से बहुत जल्द इस सर्विस की शुरुआत की जा सकती है। इस नए फीचर में यूजर्स को फोटो लेते समय रिकॉर्ड किए गए ऑडियो और वीडियो के साथ एक शार्ट क्लिप शेयर करने की सुविधा भी दी जाती है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में ये नया फीचर देखने को मिल सकता है। iOS यूजर्स लाइव फोटो के लिए इसका इस्तेमाल कर पाएंगे।

  • admin

    Related Posts

    जीवन जीने का नजरिया बदल देंगे ये 10 अनमोल विचार, मुश्किल वक्त में भर देंगे नई ऊर्जा और साहस

    जीवन के उतार-चढ़ाव में कभी-कभी हमें बस एक नई सोच या एक सही शब्द की ज़रूरत होती है जो हमें फिर से ऊर्जा से भर दे। यहां हम कुछ चुनिंदा…

    Suzuki Burgman Street का नया अवतार भारत में लॉन्च, ₹1.02 लाख की शुरुआती कीमत में मिलेंगे हाई-टेक फीचर्स

    सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपनी पसंदीदा 125cc स्कूटर लाइनअप में अब नया ट्विस्ट देते हुए Suzuki Burgman Street का दूसरा जेनरेशन लॉन्च हो चुका है. नया वर्जन न सिर्फ डिजाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

    MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 3 views
    MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

    आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

    KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

    SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 3 views
    SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

    KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 1 views
    KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह