अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन संयुक्त राष्ट्र के सभी निकायों में भारत सुधारों का व्यापक समर्थन करता है: सुमिता डावरा

नई दिल्ली
भारत ने अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन समेत संयुक्त राष्ट्र की सभी संस्थाओं में सुधारों पर जोर देते हुए कहा है कि इससे वैश्विक स्तर पर सामाजिक न्याय और सतत एवं समावेशी विकास को बढ़ावा देने का साझा दृष्टिकोण सुनिश्चित होगा। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में सचिव सुमिता डावरा ने अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की 352 वीं शासी निकाय की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन संयुक्त राष्ट्र के सभी निकायों में भारत सुधारों का व्यापक समर्थन करता है।
अंतरराष्ट्रीय संगठन की बैठक 28 अक्टूबर से सात नवंबर तक स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित की जा रही है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सुश्री सुमिता डावरा कर रही हैं। मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि लोकतंत्रीकरण के प्रस्ताव पर चर्चा में भारत ने अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की सराहना की और संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न निकायों में सुधारों पर जोर दिया।
भारत ने कहा कि एक व्यापक दृष्टिकोण यह सुनिश्चित करेगा कि संयुक्त राष्ट्र निकाय वैश्विक स्तर पर सामाजिक न्याय और सतत एवं समावेशी विकास को बढ़ावा देने के साझा दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए अधिक तालमेल से काम करें। भारत ने कहा कि जनसंख्या और कार्यबल को ध्यान में रखते हुए भौगोलिक विविधता अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के भीतर अधिक न्यायसंगत और संतुलित भौगोलिक प्रतिनिधित्व के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत होने चाहिए।
अन्य चर्चाओं के दौरान, सुश्री डावरा ने समावेशी आर्थिक नीतियों के महत्व पर जोर दिया । उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण नौकरियों के सृजन, सामाजिक सुरक्षा और लैंगिक समानता को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। भारत में समाज के सभी वर्गों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं के लिए अच्छे काम के अवसर पैदा करने के प्रयास किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि बहुआयामी गरीबी सूचकांक के अनुसार पिछले नौ वर्षों में 24 करोड़ 80 लाख व्यक्ति गरीबी से बाहर निकल आए हैं। सरकारी नीतियों, कौशल विकास कार्यक्रमों और आर्थिक विकास के साथ आर्थिक गतिविधियों में लगभग 17 लोगों को जोड़ा गया है । उन्होंने सामाजिक सुरक्षा के लिए भारत में शुरू की गई गरीब कल्याण अन्न योजना, जनधन और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का भी उल्लेख किया।

admin

Related Posts

IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

मुल्लांपुर पंजाब किंग्स वर्सेस लखनऊ सुपर जाएंट्स आईपीएल 2026 का 29वां मैच आज यानी रविवार, 19 अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला…

आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

नईदिल्ली  IPL 2026 ने अभी आधा सफर भी तय नहीं किया है और अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 1 views
IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 1 views
आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी

हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 3 views
हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र