अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने मेन्स टी20 टीम ऑफ द ईयर 2024 का ऐलान किया, रोहित शर्मा संभालेंगे टीम की कमान

नई दिल्ली
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने मेन्स टी20 टीम ऑफ द ईयर 2024 का ऐलान कर दिया है. इस टीम का कप्तान रोहित शर्मा को बनाया गया है. रोहित की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीता था. हालांकि टी20 वर्ल्ड कप की समाप्ति के तुरंत बाद रोहित ने टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया था.

टीम में भारत के कुल 4 खिलाड़ी शामिल
आईसीसी की इस टी20 टीम में भारत के सबसे ज्यादा चार खिलाड़ियों को शामिल किया है. इसमें रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या का नाम शामिल है. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के एक-एक खिलाड़ी को भी इस टीम में जगह मिली है. रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन अर्धशतक लगाए थे. इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रनों की आक्रामक पारी भी खेली थी. अपनी बल्लेबाजी के अलावा रोहित ने कप्तानी में जलवा बिखेरा और भारतीय टीम को चैम्पियन बनाने में अहम रोल निभाया. रोहित ने पिछले साल 11 टी20 मैचों में 42.00 की औसत से 378 रन बनाए.

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की बात करें तो उन्होंने पिछले साल टी20 इंटरनेशनल में गेंद और बल्ले से अपनी छाप छोड़ी. हार्दिक ने साल 2024 में भारत के लिए 17 टी20 मैचों में 352 रन बनाने के अलावा 16 विकेट लिए. उन्होंने भारतीय टीम के वर्ल्ड चैम्पियन बनने में अहम भूमिका निभाई. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हार्दिक ने 144 रन बनाए और 11 विकेट भी चटकाए थे.

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पिछले साल टी20 इंटरनेशनल में वापसी शानदार रही. भारत के तेज गेंदबाजी यूनिट की अगुवाई करते हुए बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान कुल 8 मैचों में 8.26 की जबरदस्त औसत से 15 विकेट लिए. उधर अर्शदीप सिंह साल 2024 में टी20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे. बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने पिछले साल 18 टी20I में 13.50 की प्रभावशाली औसत से 36 विकेट लिए. अर्शदीप का सबसे शानदार प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रहा, जहां उन्होंने आठ मैचों में 17 विकेट चटकाए.

आईसीसी मेन्स टी20I टीम ऑफ द ईयर 2024:
1. रोहित शर्मा (कप्तान),भारत
2. ट्रेविस हेड, ऑस्ट्रेलिया
3. फिल सॉल्ट, इंग्लैंड
4. बाबर आजम, पाकिस्तान
5. निकोलस पूरन (विकेटकीपर), वेस्टइंडीज
6. सिकंदर रजा, जिम्बाब्वे
7. हार्दिक पंड्या, भारत
8. राशिद खान, अफगानिस्तान
9. वानिंदु हसारंगा, श्रीलंका
10. जसप्रीत बुमराह, भारत
11. अर्शदीप सिंह, भारत

 

  • admin

    Related Posts

    पाकिस्तान को जीत की उम्मीद, श्रीलंका चाहेगा इज्जत के साथ टूर्नामेंट खत्म करना

    पाल्लेकल अगर मगर की कठिन डगर पर फंसा पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीद को जीवंत रखने के लिए शनिवार को यहां वाले टी20 विश्व कप सुपर आठ…

    ट्विस्ट आया न्यूजीलैंड की हार से, पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल का रास्ता हुआ साफ

    नई दिल्ली इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर रोमांचक जीत के चलते पाकिस्तानी टीम आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब भी मजबूती से बरकरार है. 28 फरवरी (शनिवार) को पल्लेकेले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पाकिस्तान को जीत की उम्मीद, श्रीलंका चाहेगा इज्जत के साथ टूर्नामेंट खत्म करना

    • By admin
    • February 28, 2026
    • 0 views
    पाकिस्तान को जीत की उम्मीद, श्रीलंका चाहेगा इज्जत के साथ टूर्नामेंट खत्म करना

    ट्विस्ट आया न्यूजीलैंड की हार से, पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल का रास्ता हुआ साफ

    • By admin
    • February 28, 2026
    • 1 views
    ट्विस्ट आया न्यूजीलैंड की हार से, पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल का रास्ता हुआ साफ

    वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बड़े बदलाव, रिंकू और सुंदर OUT

    • By admin
    • February 28, 2026
    • 1 views
    वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बड़े बदलाव, रिंकू और सुंदर OUT

    बारिश ने बढ़ाई चिंता: कोलकाता में सेमीफाइनल और रविवार के मौसम का हाल

    • By admin
    • February 28, 2026
    • 2 views
    बारिश ने बढ़ाई चिंता: कोलकाता में सेमीफाइनल और रविवार के मौसम का हाल

    अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

    • By admin
    • February 27, 2026
    • 3 views
    अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

    सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

    • By admin
    • February 27, 2026
    • 2 views
    सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर