जयपुर समेत कई जिलों में रुक-रुककर बारिश, 23 जिलों में हल्की-तेज बारिश का अलर्ट

जयपुर

 राजस्थान में इस बार मानसून जमकर मेहरबान दिख रहा है। पिछले एक हफ्ते से प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे जहां किसानों के चेहरे खिल गए हैं। वहीं, आमजन को भी भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। गुरुवार रात से ही राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है, जो शुक्रवार सुबह भी जारी रही। मौसम विभाग ने आज राज्य के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान मौसम केंद्र के अनुसार, उत्तर प्रदेश के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन (परिसंचरण तंत्र) के कारण मानसूनी सिस्टम मजबूत हुआ है, जिससे राज्य के पूर्वी, दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो रही है। जयपुर, कोटा, जोधपुर, बाड़मेर, सीकर, दौसा जैसे जिलों में गुरुवार शाम अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। इससे दिनभर की उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली।

बांसवाड़ा में सबसे ज्यादा बारिश
बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश बांसवाड़ा जिले के भंगड़ा क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई, जहां 115 मिमी (करीब साढ़े चार इंच) बारिश दर्ज हुई। वहीं, हनुमानगढ़ के गोलूवाला में 90 मिमी, श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में 70 मिमी, बीकानेर में 68 मिमी, दौसा में 61 मिमी, पीलीबंगा में 55 मिमी, अटरू में 36 मिमी और बारां के छबड़ा में 25 मिमी बारिश हुई। कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ।

आज 23 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, नागौर और पाली में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं, बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

कृषि और पर्यावरण के लिए फायदेमंद
इस बारिश से प्रदेश में खरीफ की फसलों की बुवाई तेज हो गई है। किसान भी इस मौसम से बेहद खुश हैं क्योंकि समय पर अच्छी बारिश होने से खेतों में नमी बनी रहेगी। इससे उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद है। साथ ही, जलाशयों और बांधों में भी जलस्तर बढ़ने से भविष्य में पानी की किल्लत से राहत मिलने की उम्मीद है।

अभी सक्रिय रहेगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक मानसून प्रदेश में सक्रिय रहेगा। इस दौरान रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। साथ ही, कुछ जिलो में भारी बारिश के चलते जलभराव और बिजली गिरने की भी आशंका है।

  • admin

    Related Posts

    वफादारों को मिले सम्मान और संघर्ष करने वालों को जिम्मेदारी, वसुंधरा राजे ने पार्टी नेतृत्व को दी बड़ी नसीहत

     जयपुर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की कद्दावर नेता वसुंधरा राजे ने पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर एक ऐसा बयान दिया है, जिसके कई सियासी मायने निकाले…

    टाइपिंग के अंक न जोड़ने और चयन प्रक्रिया में बदलाव पर नाराजगी, कोर्ट ने सुरक्षित रखे सभी संबंधित पद

    जयपुर  राजस्थान हाउसिंग बोर्ड (RHB) में जूनियर असिस्टेंट बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ ने इस भर्ती प्रक्रिया में भारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

    • By admin
    • April 7, 2026
    • 2 views
    एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 0 views
    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 2 views
    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 1 views
    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 5 views
    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए