लापरवाही पर प्रशासन को दिए निर्देश, राजस्थान-अजमेर के राजकीय अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी

अजमेर.

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने शनिवार को किशनगढ़ मुख्यालय स्थित राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल में निरीक्षण के दौरान सुविधाओं के अभाव और प्रशासनिक लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी को आमजन और मरीजों ने बताया कि अस्पताल में चार एक्स-रे मशीनें उपलब्ध होने के बावजूद केवल एक मशीन का उपयोग किया जा रहा है।

अस्पताल में निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी को मरीजों एवं उनके परिजनों ने बताया कि एक्स-रे मशीनें सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चालू होनी चाहिए, लेकिन इनका संचालन केवल सुबह 9 से 1 बजे तक ही किया जा रहा है। इससे बड़ी संख्या में मरीजों को समय पर जांच कराने में परेशानी हो रही है। इस पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने तुरंत अस्पताल के प्रबंधन (पीएमओ) से स्पष्टीकरण मांगा। जब संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने पीएमओ को फटकार लगाई और तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया।

केंद्रीय मंत्री ने खुद खुलवाया एक्स-रे रूम
जब केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया, तो दिन के 11:30 बजे भी एक्स-रे रूम बंद पाया गया। इस स्थिति से आहत होकर उन्होंने तुरंत एक्स-रे रूम की चाबियां मंगवाईं और कमरे को खुलवाया। इसके बाद उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि सभी चार एक्स-रे मशीनों को तुरंत चालू किया जाए ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी
केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने अस्पताल प्रशासन को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा सामने आई, तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शीतकालीन सत्र के बीच क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान
दिल्ली में शीतकालीन सत्र के दौरान व्यस्त होने के बावजूद केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान किसान मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी सूर्यप्रकाश शर्मा भी साथ में मौजूद रहे।

admin

Related Posts

राजस्थान में पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा: चंदन वनों के विकास पर जोर

जयपुर  राजस्थान की धरती अब न केवल अपने शौर्य के लिए बल्कि चंदन की खुशबू के लिए भी जानी जाएगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के वनों को आर्थिक रूप…

स्वर्ण नगरी जैसलमेर को मिली हवाई सौगात, हफ्ते में दो दिन चलेगी फ्लाइट

 जैसलमेर स्वर्ण नगरी जैसलमेर के लिए रविवार (3 मई) का दिन ऐतिहासिक बन गया. पहली बार समर शेड्यूल में हवाई सेवा का संचालन शुरू हुआ. इस फ्लाइट की मांग काफी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 0 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची