उटपटांग बोलने के बजाये राहुल गांधी RSS कार्यालय जाकर देखें, बाबूलाल मरांडी की नसीहत

पटना
झारखंड प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को अगर यह समझना है कि संघ क्या है और देशभक्ति क्या होती है, तो उन्हें आरएसएस कार्यालय जाना चाहिए. राहुल गांधी जहां-तहां जाकर ‘अल्ल-बल्ल’ बोलते रहते हैं. अच्छा हो कि वह संघ कार्यालय जाकर इस संगठन को समझें.

मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नागपुर स्थित संघ मुख्यालय जाने पर कांग्रेस के नेताओं की आलोचना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ये बातें कहीं. उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री राष्ट्र भक्तों के संगठन के मुख्यालय में गए हैं तो कांग्रेसियों के पेट में दर्द क्यों हो रहा है?

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तो कसाब जैसे आतंकवादी को बचाने के लिए रात-दिन एक कर देती है. प्रधानमंत्री  वहां गए, जहां देशभक्ति पढ़ाई जाती है. संघ लोगों को देश के लिए ना-मरना सिखाता है.

'देशवासियों को प्रेरित करने वाला होता है उद्बोधन
मरांडी ने रांची के मोरहाबादी में बीजेपी के कई नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के “मन की बात” के 120वें एपिसोड का सीधा प्रसारण सुना. उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार (30 मार्च) को प्रधानमंत्री का यह उद्बोधन देशवासियों को प्रेरित करने वाला होता है.

इसमें वह किसी राजनीति की बात नहीं करते. भारत प्राचीन और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत वाला देश है. इसके प्रेरक उद्धरण प्रधानमंत्री हर एपिसोड में देते हैं. लोग इस प्रसारण से भारत की परंपरा, संस्कृति, विरासत, योग, आयुर्वेद के बारे में उपयोगी जानकारी प्राप्त करते हैं.

कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात का सुना प्रसारण
मरांडी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी ने विदेशों में बसे भारतीय मूल के लोगों के अपनी विरासत और संस्कृति से जुड़े रहने के प्रेरक उदाहरण दिए. उन्होंने गौरवशाली अतीत से प्रेरित होते हुए विकसित भारत, एक भारत, श्रेष्ठ भारत बनाने में हर नागरिक की भूमिका सुनिश्चित करने का आह्वान किया.

बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ. प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह सहित प्रदेश बीजेपी के अन्य पदाधिकारियों ने रांची में अलग-अलग बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात का प्रसारण सुना.

  • admin

    Related Posts

    राहुल गांधी की चुनौती बढ़ी, पार्टी के भीतर की खामोशी पर सियासी चर्चा तेज

    नई दिल्ली हर बच्चा अपने मां बाप के प्यार दुलार में बड़ा होता है. नेता हो आम आदमी. बड़ा राजनीतिक घराना हो या कॉरपोरेट पावर हाउस. गांधी फैमिली में भी…

    मोदी सरकार गिरने की भविष्यवाणी पर सियासी बहस तेज, राहुल गांधी के बयान के मायने क्या?

    नई दिल्ली विपक्ष के नेता राहुल गांधी का यह दावा कि अगले एक साल में पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार गिर जाएगी, राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 1 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव