जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में घायल जवान हुए शहीद, सैन्य कार्रवाई में दो और आतंकी ढेर

श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर में घुसपैठियों के साथ मुठभेड़ में घायल हुए सेना के एक जवान ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. शुक्रवार की देर रात, सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर रहे घुसपैठियों को सेना ने अखनूर सेक्टर के केरी बटाल इलाके में पकड़ लिया था, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई थी. सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया और अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है.

भारतीय सेना की 16वीं कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि "किश्तवाड़ के छत्रू इलाके में खराब मौसम के बावजूद चल रहे ऑपरेशन में सेना ने दो और पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया है. ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में युद्ध सामग्री बरामद की गई है, जिसमें एक AK राइफल और एक M4 राइफल शामिल है."

दो और घुसपैठियों को किया गया ढेर

जम्मू-कश्मीर में घुसपैठियों के बढ़ते खतरों के चलते भारतीय सेना और अन्य सुरक्षा बल क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा चुके हैं. नियंत्रण रेखा के पास ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां घुसपैठियों द्वारा घुसपैठ की कोशिशें की जाती रही हैं.

आपरेशन के पहले दिन एक घुसपैठिये को किया गया ढेर

सेना ने इससे पहले बताया था कि खुफिया जानकारी के आधार पर, 09 अप्रैल को किश्तवाड़ के छत्रू जंगल में जेके पुलिस के साथ एक संयुक्त तलाशी और विनाश अभियान शुरू किया गया. उसी दिन देर शाम (घुसपैठियों से) संपर्क स्थापित किया गया था. घुसपैठियों को प्रभावी ढंग से घेर लिया गया और गोलीबारी शुरू हो गई. अब तक एक घुसपैठियों को मार गिराया गया है. प्रतिकूल इलाके और प्रतिकूल मौसम के बावजूद, हमारे बहादुर सैनिकों द्वारा अथक अभियान जारी है."

 

  • admin

    Related Posts

    अरब सागर की परिस्थितियों ने बिगाड़ा मॉनसून का गणित, IMD का बड़ा अपडेट

    नई दिल्ली  देशभर में बदलते मौसम के बीच मानसून की रफ्तार अचानक धीमी पड़ गई है। अंडमान सागर और श्रीलंका तक समय से पहले पहुंचने वाला मानसून भारत की मुख्य…

    PNG कनेक्शन लेने वालों के लिए बड़ी खबर, LPG सिलेंडर जारी रखने की मिली अनुमति

    नई दिल्ली शहर बदलते हैं, तो सामान तो पैक हो जाता है, लेकिन रसोई की गैस वाली मुसीबत कई लोगों के लिए 'गले की हड्डी' बन जाती थी. अक्सर लोग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 3 views
    अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

    इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

    रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

    सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 3 views
    सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

    WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

    रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा