इंडिगो का मुआवजा ऐलान: यात्रियों को मिलेगा 10 हजार रुपये और एक्स्ट्रा 10 हजार का ट्रैवल वाउचर

नई दिल्ली
इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसिल होने की वजह से यात्रियों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं. दिसंबर के पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा यात्रियों को परेशानी हुईं, क्योंकि इस दौरान सैकड़ों इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं. जिससे यात्रियों को आर्थिक तौर पर भी भारी नुकसान हुआ. 

जिसके बाद एयरलाइन के खिलाफ DGCA ने सख्त कदम उठाया है. अब इंडिगो ने 3, 4 और 5 दिसंबर को बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने की वजह से यात्रियों को राहत देने की घोषणा की है. कंपनी ने कहा है कि प्रभावित यात्रियों को सरकार के नियमों के अनुसार 5,000 रुपये से 10,000 रुपये तक का मुआवजा दिया जाएगा. 

ट्रैवल वाउचर को लेकर ये नियम

इसके साथ ही एयरलाइन ने सबसे ज्यादा प्रभावित यात्रियों के लिए 10,000 रुपये तक के अतिरिक्त ट्रैवल वाउचर जारी करने की भी घोषणा की है. यह फैसला उन यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण राहत माना जा रहा है, जिनकी यात्रा योजनाएं अचानक बदल गईं और जिन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ा. 

इस ट्रैवल वाउचर की खास बात यह है कि इसे अगले 12 महीनों तक कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है. यात्री भारत में इंडिगो की किसी भी घरेलू उड़ान या फिर अंतरराष्ट्रीय रूट के लिए इन वाउचर का उपयोग कर सकते हैं.

यात्री ईमेल चेक करें

इंडिगो ने बताया कि 10 हजार रुपये का ट्रैवल वाउचर उन यात्रियों दी जाएंगी, जिनकी यात्राएं एक से ज्यादा बार बदलनी पड़ीं, यानी जिनकी उड़ानें बार-बार रीशेड्यूल हुईं, या जिन्हें एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपने रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल नंबर पर भेजे गए मैसेज को चेक करें, ताकि उन्हें मुआवजा और वाउचर क्लेम करने की प्रक्रिया में आसानी हो.

इंडिगो ने यात्रियों से मांगी माफी 

कंपनी के अनुसार, मुआवजा राशि DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के तहत दी जाएगी. जिन यात्रियों की उड़ानें एयरलाइन की वजह से रद्द हुईं, वे नियमों के मुताबिक इस मुआवजे के हकदार हैं.

इंडिगो ने स्पष्ट किया कि मुआवजा राशि फ्लाइट की दूरी, टिकट श्रेणी और यात्री को हुई असुविधा के आधार पर दी जाएगी. इसका उद्देश्य यात्रियों को हुए आर्थिक नुकसान और अनावश्यक परेशानी को कम करना है. 

इंडिगो ने बयान जारी कर कहा कि रद्द उड़ानों के कारण जिन यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी, उनके लिए कंपनी खेद व्यक्त करती है और यह सुनिश्चित कर रही है कि भविष्य में ऐसे हालात दोबारा न हो.

 

 

 

admin

Related Posts

तेल संकट गहराया, पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर इजाफा; आपके शहर में आज कितना महंगा हुआ ईंधन

नई दिल्ली  पेट्रोल और डीजल का रेट आज शनिवार, 23 मई 2026 को फिर से बढ़ गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 10 दिन के अंदर तीसरी बार पेट्रोल और…

Maruti Suzuki की गाड़ियां अब और महंगी, जून से लागू होगी नई कीमतें

नई दिल्ली  भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India ने गुरुवार को अपनी कारों की कीमतों में जून 2026 से 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की घोषणा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस

विराट-हेड विवाद के बाद वायरल हुआ ट्रेविस हेड का रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 0 views
विराट-हेड विवाद के बाद वायरल हुआ ट्रेविस हेड का रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट

लगातार हार से दबाव में पंजाब, घर में जीत के साथ विदाई चाहेगी लखनऊ

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 1 views
लगातार हार से दबाव में पंजाब, घर में जीत के साथ विदाई चाहेगी लखनऊ

हैदराबाद ने RCB को हराकर बढ़ाई प्लेऑफ की टेंशन, लेकिन बेंगलुरु रही टॉप पर; SRH स्टार ने बनाया नया IPL रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
हैदराबाद ने RCB को हराकर बढ़ाई प्लेऑफ की टेंशन, लेकिन बेंगलुरु रही टॉप पर; SRH स्टार ने बनाया नया IPL रिकॉर्ड

CSK की टीम में अगले साल दिखेंगे नए चेहरे? इन 5 खिलाड़ियों पर लटक रही तलवार

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 1 views
CSK की टीम में अगले साल दिखेंगे नए चेहरे? इन 5 खिलाड़ियों पर लटक रही तलवार

WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं