भारत का किला ढहा, प्रोटियाज़ ने रचा करिश्मा—25 साल बाद टेस्ट में बड़ी जीत

गुवाहटी 
साउथ अफ्रीका ने गुवाहटी टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 408 रनों के विशाल अंतर से हराया। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम इंडिया का सूपड़ा साफ कर दिया, क्योंकि कोलकाता टेस्ट मैच में भी टीम इंडिया को करारी हार मिली थी। इस तरह 25 साल बाद फिर से भारतीय सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतकर साउथ अफ्रीका ने करिश्मा कर दिया है। 2000 में भी साउथ अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को क्लीन स्वीप किया था। इस तरह टीम इंडिया को घर में ही दूसरी बार साउथ अफ्रीका की टीम ने बुरी तरह खदेड़ा है।
 
टीम इंडिया ने घर पर पिछली तीन सीरीज खेली हैं, जिनमें से दो सीरीजों में टीम इंडिया को क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी है, जबकि एक सीरीज में भारत ने वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ किया था। भारतीय टीम अपनी ही परिस्थितियों में लाचार नजर आ रही है। कोच गौतम गंभीर की अगुवाई में भारतीय टीम घरेलू परिस्थितियों में बुरी तरह से विफल रही है। इसका असर भारतीय टीम के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी 2027 के फाइनल में पहुंचने पर दिखेगा। भारतीय टीम को यहां से लगभग हर मैच में जीत दर्ज करनी होगी, जो बहुत ज्यादा मुश्किल भरी बात होगी।

इस मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका की टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। भारतीय गेंदबाजों ने 151.1 ओवर गेंदबाजी की। साउथ अफ्रीका की टीम जैसे-तैसे 489 रन पर ऑलआउट भारतीय गेंदबाजों से हुई। साउथ अफ्रीका के लिए पहली पारी में सेनुरन मुथुसामी ने 109 रन बनाए। 93 रन मार्को यानसेन के बल्ले से निकले और 49 रनों की पारी ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली। 45 रन काइल वैरेनी, 41 रन कप्तान टेम्बा बावुमा और 38 रन एडेन मार्करम ने बनाए। भारत के लिए 4 विकेट कुलदीप यादव ने चटकाए। 2-2 विकेट जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा को मिले।

वहीं, भारत की टीम पहली पारी में 83.5 ओवर बल्लेबाजी कर पाई और 201 रनों पर ढेर हो गई। 58 रन यशस्वी जायसवाल और 48 रन वॉशिंगटन सुंदर ने बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए 6 विकेट मार्को यानसेन और 3 विकेट साइमन हार्मर ने निकाले। भारत पहली पारी में 288 रनों से पिछड़ गया। हालांकि, साउथ अफ्रीका ने फिर से बल्लेबाजी की ठानी और भारतीय गेंदबाजों से फिर से 78.3 ओवर गेंदबाजी कराई। साउथ अफ्रीका 260 रन 5 विकेट खोकर बनाए और पारी घोषित की। इस तरह भारत के सामने जीत के लिए 549 रनों का लक्ष्य था, लेकिन भारत सिर्फ 140 रन बना पाया और मैच 408 रनों के अंतर से हार गया। चौथी पारी में साइमन हार्मर ने 6 विकेट निकाले।

admin

Related Posts

श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

न्यू चंडीगढ़ आईपीएल 2026 के चौथे मैच में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) का सामना गुजरात टाइटन्स (जीटी) से मंगलवार, 31 मार्च को महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुल्लनपुर में होगा।…

टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

मियामी इटली के विश्व नंबर दो जानिक सिनर ने रविवार को बारिश से बाधित मियामी ओपन फाइनल में चेक गणराज्य के जीरी लेहेका को 6-4, 6-4 से हराकर बिना एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट