भारतीय टीम को खराब फील्डिंग की समस्या से उबरने के लिए अपने रवैये में बदलाव करना होगा: ब्रेड हैडिन

नई दिल्ली 
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेड हैडिन का मानना है कि शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में खराब फील्डिंग की समस्या से उबरने के लिए अपने रवैये में बदलाव करना होगा। भारतीय क्षेत्ररक्षकों खासकर यशस्वी जायसवाल ने पहले टेस्ट में कई कैच टपकाये। भारत को बेन स्टोक्स की टीम ने पांच विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 से बढत बना ली।
 
ऑस्ट्रेलिया के लिए 66 टेस्ट खेल चुके हाडिन ने कहा, ''हर दौर में हर महान टीम फील्डिंग में भी शानदार रही है। शुभमन गिल को भी इस टीम में इसकी शुरूआत करनी चाहिए। इसके लिये रवैये में बदलाव की जरूरत है। आप अच्छी फील्डिंग करना चाहते हैं और हर समय प्रतिस्पर्धी रहना चाहते हैं, यह रवैये की बात है।’’

हाडिन ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग में भी कैचिंग का स्तर बहुत खराब था। उन्होंने कहा, ''इस साल आईपीएल में कैचिंग बहुत ही लचर रही। हमने प्रतिभाशाली गेंदबाजों और बल्लेबाजों की बात की लेकिन असल समस्या कैचिंग की थी।’’ उन्होंने कहा, ''मैं इतना जरूर कहूंगा कि सर्वश्रेष्ठ फील्डिंग टीम बनने का तरीका तलाशना होगा क्योंकि प्रतिभा की कमी नहीं है।''

नए कप्तान शुभमन गिल के सेना देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में रिकॉर्ड पर सवाल उठाए गए थे लेकिन उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान करके ड्रेसिंग रूम का सम्मान हासिल किया। उन्होंने नंबर चार पर खेलते हुए शानदार शतक बनाया और मेहमान टीम ने दो पारियों में पांच शतक बनाए लेकिन फिर भी मैच हार गए क्योंकि भारत का गेंदबाजी आक्रमण पूरी तरह से जसप्रीत बुमराह पर निर्भर है। इंग्लैंड ने मंगलवार को मैच के पांचवें दिन 371 रन का लक्ष्य पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इंग्लैंड की टीम ने इसके साथ ही सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

  • admin

    Related Posts

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    पेरिस   टेनिस का बड़ा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट 'फ्रेंच ओपन' 24 मई को पहले राउंड के मैचों के साथ शुरू हो गया. सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच पहले राउंड में…

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

     बेंगलुरु पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय (SL Akshay) का रविवार को एक क्लब मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह सिर्फ 39 साल के थे.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव