भारतीय इकॉनमी अगले दो वित्त वर्षों में 6.7 फीसदी की सालाना ग्रोथ से बढ़ेगी, बांग्लादेश में भी होगी तेज रिकवरी

नई दिल्ली

विश्व बैंक के साउथ एशिया के नवीनतम वृद्धि अनुमानों के अनुसार अप्रैल 2025 से आगामी दो वित्त वर्षों के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.7 फीसदी प्रति वर्ष पर स्थिर रहने का अनुमान है. विश्व बैंक ने गुरुवार को कहा, वित्त वर्ष 2025-26 में साउथ एशिया में वृद्धि दर बढ़कर 6.2 फीसदी होने की उम्मीद है. इसमें भारत में मजबूत वृद्धि होना शामिल है.
FY26, FY27 में 6.7% ग्रोथ का अनुमान

इसमें कहा गया, ‘‘ भारत में अप्रैल 2025 से आगामी दो वित्त वर्षों में वृद्धि दर 6.7 फीसदी प्रति वर्ष पर स्थिर रहने का अनुमान है.’’ बैंक ने कहा, ‘‘ सर्विस सेक्टर में निरंतर विस्तार होने की उम्मीद है. विनिर्माण गतिविधि मजबूत होगी, जिसे कारोबारी माहौल में सुधार के लिए सरकार की पहलों का समर्थन प्राप्त होगा. निवेश वृद्धि स्थिर रहने का अनुमान है तथा निजी निवेश में वृद्धि से सार्वजनिक निवेश में नरमी की भरपाई होगी.’’

FY25 में 6.5% ग्रोथ का अनुमान

वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल 2024 से मार्च 2025) में भारत की वृद्धि दर घटकर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान है, जो निवेश में मंदी तथा विनिर्माण क्षेत्र की कमजोर वृद्धि को दर्शाता है. भारत के अलावा इस क्षेत्र में 2024 में वृद्धि दर बढ़कर 3.9 फीसदी हो जाने का अनुमान है. यह मुख्य रूप से पाकिस्तान और श्रीलंका में सुधार को दर्शाता है, जो आर्थिक कठिनाइयों को दूर करने के लिए अपनाई गई बेहतर व्यापक आर्थिक नीतियों का परिणाम है.

विश्व बैंक ने  जो डेटा जारी किया है, उसके मुताबिक दक्षिण एशिया में इकॉनमी वित्त वर्ष 2025-26 में 6.2 फीसदी की रफ्तार से बढ़ सकती है। वहीं भारत की बात करें तो ग्रोथ अगले दो वित्त वर्षों तक 6.7 फीसदी पर स्थायी बनी रहेगी। इस वित्त वर्ष 2025 की बात करें तो विश्व बैंक का अनुमान है कि भारत में इकनॉमिक ग्रोथ सुस्त होकर 6.5 फीसदी पर आ जाएगी जो निवेश में सुस्ती और कमजोर मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ को दिखाता है।

सर्विस सेक्टर की ग्रोथ जारी रहने की उम्मीद

विश्व बैंक के मुताबिक अगले वित्त वर्ष में इकनॉमिक ग्रोथ में तेजी आएगी और इस वित्त वर्ष 2025 में 6.5 फीसदी की ग्रोथ से बढ़कर 6.7 फीसदी पर पहुंच जाएगी। यह ग्रोथ अगले दो वित्त वर्षों तक बनी रहने वाली है। वर्ल्ड बैंक के मुताबिक कारोबारी माहौल सुधारने के लिए सरकारी कोशिशों से मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटी मजबूत होगी और सर्विसेज सेक्टर की ग्रोथ जारी रहेगी। हालांकि निवेश की ग्रोथ स्थायी बनी रह सकती है लेकिन निजी निवेश बढ़ेगा।

भारत के अलावा बाकी देशों में कैसी रहेगी स्थिति?

विश्व बैंक के मुताबिक भारत को छोड़कर दक्षिण एशिया के बाकी देशों की ग्रोथ वर्ष 2024 में बढ़कर 3.9 फीसदी रह सकती है। पाकिस्तान और श्रीलंका में रिकवरी से इसे सपोर्ट मिलेगा। इन दोनों देशों में पहले की आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए मैक्रोइकनॉमिक पॉलिसीज में जो सुधार किया गया, उससे इकॉनमी को सपोर्ट मिला। बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता के चलते निवेशकों के भरोसे को झटका लगा और एक्टिविटीज भी प्रभावित हुई। बिजली की कमी और आयात पर रोक ने इंडस्ट्रियल एक्टिविटी को कमजोर किया और महंगाई का दबाव बनाया।

बांग्लादेश की राजनीतिक अस्थिरता के चलते ही भारत के अलावा दक्षिण एशिया के लिए अपने अनुनान को विश्व बैंक ने घटाकर वर्ष 2025 के लिए 4 फीसदी और वर्ष 2026 के लिए 4.3 फीसदी पर कर दिया है। बांग्लागेश में वित्त वर्ष 2025 (जुलाई 2024 से जून 2025) में ग्रोथ गिरकर 4.1 फीसदी पर आ सकता है और फिर वित्त वर्ष 2025-26 (जुलाई 2025-जून 2026) में 5.4 फीसदी पर पहुंच सकता है।

admin

Related Posts

सर्राफा बाजार में बड़ा उलटफेर: सोना लगातार महंगा, चांदी में 5700 रुपये की भारी गिरावट

मुंबई  सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) में सरकार के इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के ऐलान के बाद बुधवार को धुआंधार तेजी देखने को मिली थी. एक ही दिन में एमसीएक्स पर…

दूध खरीदना हुआ महंगा! अमूल-मदर डेयरी ने बढ़ाई कीमतें, देखें नया प्राइस लिस्ट

नई दिल्ली आज से आम आदमी की रसोई का बजट फिर बढ़ गया है. देश की दो बड़ी डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ा दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी