भारतीय गेंदबाज़ों का कहर: बुमराह, कुलदीप और सिराज ने मिलकर झकझोर दी SA की पारी

नई दिल्ली 
इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है। पहले दिन के दो सेशन का खेल हो चुका है। टी ब्रेक तक साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट खोकर 154 रन बना लिए हैं। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावूमा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। लंच ब्रेक तक तीन विकेट खोने के बाद साउथ अफ्रीका ने और 5 विकेट दूसरे सेशन में गंवाए। साउथ अफ्रीका को एडन मार्करम और रयान रिकल्टन की जोड़ी ने शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े थे, लेकिन इसके बाद टीम संघर्ष करती नजर आई। भारतीय प्लेइंग XI देख सब हैरान है। शुभमन गिल ने चारों स्पिनर -वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा- को खिलाने का फैसला किया है। साई सुदर्शन बाहर हैं। ऋषभ पंत की प्लेइंग XI में वापसी हुई है, वहीं ध्रुव जुरेल भी टीम में हैं।

अक्षर को भी मिली सफलता
अक्षर पटेल को दूसरे सेशन के आखिर में सफलता मिली। 23 गेंदों में 3 रन कॉर्बिन बॉश ने बनाए। अक्षर ने उनको lbw आउट किया। भारत को इस तरह आठवीं सफलता मिली और टी ब्रेक का ऐलान हो गया। साउथ आफ्रीका का स्कोर 154/8 है।

सिराज को एक ही ओवर में मिली दूसरी सफलता
मोहम्मद सिराज ने एक ही ओवर में दूसरा विकेट मार्को यानसेन को आउट कर भारत को दिलाया। साउथ अफ्रीका ने सात विकेट खो दिए हैं। यानसेन खाता नहीं खोल पाए। सिराज ने उनको बोल्ड कर दिया।

सिराज को भी मिली सफलता
मोहम्मद सिराज ने भारत को छठी सफलता दिलाई। इस मैच में उनकी ये पहली विकेट है। 36 गेंदों में 16 रन बनाकर काइल वैरेनी आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके जड़े।

admin

Related Posts

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

नई दिल्ली   अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप ए का मुकाबला नामीबिया और नीदरलैंड के बीच मंगलवार को खेला गया। बास डे लीडे के बेहतरीन…

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

 नई दिल्ली    भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का ताजा यू-टर्न सिर्फ एक प्रशासनिक फैसला नहीं है, बल्कि उसकी विफल राजनीति की खुली स्वीकारोक्ति है. 2026 टी20…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला