गायकवाड़ शतक, रेड्डी का धमाका: इंडिया-ए ने साउथ अफ्रीका-ए को मात दी

राजकोट
  इंडिया-ए और साउथ अफ्रीका-ए के बीच तीन मैचों की अनऑफिशियल वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 नवंबर (गुरुवार) को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में इंडिया-ए ने 4 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की. इंडिया-ए को जीत के लिए 286 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 49.3 ओवर्स में हासिल कर लिया. सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 नवंबर (रविवार) को इसी मैदान पर खेला जाएगा.

इंडिया-ए की जीत की बुनियाद ऋतुराज गायकवाड़ ने रखी. सलामी बल्लेबाज ऋतुराज ने 129 गेंदों पर 117 रन बनाए, जिसमें 12 चौके शामिल रहे. ऋतुराज के लिस्ट-ए करियर का ये 17वां शतक रहे. नीतीश रेड्डी ने भी फिनिशर का रोल निभाते हुए 3 चौके और एक छक्के की मदद से 26 बॉल पर 37 रन बनाए. कप्तान तिलक वर्मा (39 रन), ओपनर अभिषेक शर्मा (31 रन) और निशांत सिंधु (नाबाद 29 रन) ने भी बल्ले से उपयोगी योगदान दिए. साउथ अफ्रीका-ए के लिए ब्योर्न फोर्टुइन, ओटनील बार्टमैन और तियान वैन वुरेन ने दो-दो विकेट झटके.

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका-ए ने 50 ओवर्स में 9 विकेट पर 285 रन बनाए. साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुआत काफी खराब रही और उसने 53 रनों के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे. फिर डियान फॉरेस्टर, डेलानो पोटगिएटर और ब्योर्न फोर्टुइन की शानदार पारियों ने साउथ अफ्रीका को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया. पोटगिएटर ने 105 गेंदों का सामना करते हुए सर्वाधिक 90 रन बनाए, जिसमें 10 चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा.

वहीं डियान फॉरेस्टर ने 4 चौके और इतने ही छक्के की मदद से 83 बॉल पर 77 रनों का योगदान दिया. पोटगिएटर और  फॉरेस्टर के बीच छठे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी हुई. जबकि ब्योर्न फोर्टुइन के बल्ले से 56 गेंदों पर 58 रन निकले, जिसमें 8 चौके शामिल रहे. इंडिया-ए की ओर से हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए.

साउथ अफ्रीका-ए की प्लेइंग इलेवन: रिवाल्डो मूनसामी, रुबिन हरमन (विकेटकीपर), जॉर्डन हरमन, मार्केस एकरमैन (कप्तान), सिनेथेम्बा केशिले, डियान फॉरेस्टर, डेलानो पोटगिएटर, ब्योर्न फोर्टुइन, तियान वैन वुरेन, त्शेपो मोरेकी और ओटनील बार्टमैन.

भारत-ए की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, रियान पराग, तिलक वर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, निशांत सिंधु, हर्षित राणा, विप्रज निगम, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा.

admin

Related Posts

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

चेन्नई  IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) के मौजूदा सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में बड़े बदलावों की चर्चा तेज हो गई है. इसी बीच टीम इंडिया…

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। MI का इस संस्करण ये आखिरी मुकाबला होगा। वहीं, RR…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 1 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन