भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु की भर्ती शुरू, योग्य अभ्यर्थी करें आवेदन

भारतीय वायुसेना ने ‘अग्निवीर वायु’ की बंपर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। ये भर्तियां अग्निपथ योजना के तहत बैच 01/2027 के लिए की जाएंगी। योग्य एवं अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती चार वर्ष के लिए की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 01 फरवरी 2026 है।

योग्यता (विज्ञान विषय के अनुसार)

न्यूनतम 50% अंकों के साथ गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषयों से 12वीं की परीक्षा पास की हो। अंग्रेजी में न्यूनतम 50% अंक होना चाहिए। या

न्यूनतम 50% अंकों के साथ मेकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर साइंस/आईटी/ इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी /ऑटोमोबाइल में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा किया हो। डिप्लोमा कोर्स में अंग्रेजी एक विषय के तौर पर पढ़ा हो और इसमें 50% अंक प्राप्त हो। अगर अभ्यर्थी ने डिप्लोमा कोर्स में अंग्रेजी का एक विषय के तौर पर अध्ययन नहीं किया है तो दसवीं स्तर पर अंग्रेजी में 50% अंक प्राप्त हों। या

न्यूनतम 50% अंकों के साथ दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स किया हो। 10वीं/12वीं में इंग्लिश विषय में 50% अंक हों।

योग्यता (अन्य विषयों के अनुसार)

न्यूनतम 50% अंकों के साथ किसी भी विषय से 12वीं पास हों। इस स्तर पर अंग्रेजी विषय में 50% अंक प्राप्त हों। या

न्यूनतम 50% अंकों के साथ दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स किया हो। 10वीं/12वीं में अंग्रेजी विषय में 50% अंक हों।

वेतन भत्ते और अन्य सुविधाएं

पहले वर्ष : 30 हजार रुपये प्रति माह।

दूसरे वर्ष : 33000 रुपये प्रति माह।

तीसरे वर्ष : 36500 रुपये प्रति माह।

आखिरी वर्ष : 40000 रुपये प्रति माह।

रिस्क एवं हार्डशिप, राशन, ड्रेस और यात्रा भत्ता मिलेगा। महंगाई भत्ता अलाउंस और मिलिट्री सर्विस पे नहीं मिलेगा।

बीमा : 48 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा।

छुट्टी : प्रत्येक वर्ष 30 दिन की छुट्टी मिलेगी। बीमार होने की स्थिति में डॉक्टर की सलाह के अनुसार छुट्टी भी मिलेगी।

चार वर्ष की सेवा के बाद ये मिलेगा

सेवा निधि फंड : अग्निवीर को चार वर्ष बाद सेवा से मुक्त होने पर 10.4 लाख रुपये और इस पर ब्याज मिलेगा। इसमें 5.2 लाख रुपये अग्निवीर के कॉर्प्स फंड के होंगे और इतनी ही धनराशि सरकार देगी।

कौशल प्रमाण पत्र : चार वर्ष की सेवा के बाद कौशल प्रमाण पत्र भी मिलेगा।

आयु सीमा

अभ्यर्थी का जन्म 01 जनवरी 2006 और 01 जुलाई 2009 के बीच हुआ हो। आयु गणना में दोनों तिथियां शामिल होंगी।

अगर अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया पास कर लेता है तो नामांकन की तारीख को अधिकतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

योग्य उम्मीदवारों का चयन के तीन चरण आयोजित होंगे। पहले चरण में ऑनलाइन परीक्षा होगी। दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा और अडेप्टेबिलिटी टेस्ट-1 और 2 देना होगा। इसके साथ ही तीसरे चरण में चिकित्सा परीक्षण होगा।

जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा पास कर लेंगे, उनके प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जाएगा। इस दिन मांगे गए सभी दस्तावेजों/ प्रमाणपत्रों की मूल प्रति लेकर जाना होगा।

न्यूनतम शारीरिक मानदंड

कद : पुरुष-152 सेमी, महिला – 152 सेंटीमीटर

सीना (पुरुष) : 77 सेंटीमीटर (पांच सेमी का फुलाव हो)

वजन : कद और आयु के सही अनुपात में।

सुनने की क्षमता : छह मीटर की दूरी से प्रत्येक कान से तेज आवाज स्पष्ट सुनाई देती हो।

दृष्टि क्षमता : 6/12 से 6/6,कॉर्नियल सर्जरी न करवाई हो

टैटू : शरीर के किसी हिस्से पर स्थायी टैटू मान्य नहीं होगा। हालांकि कोहनी से लेकर हथेली के बीच अंदर की ओर तथा हथेली के पीछे बने टैटू कुछ मामलों में स्वीकार्य होंगे।

आवेदन शुल्क

550 रुपये। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जिसका लिंक आवेदन प्रक्रिया के दौरान प्राप्त होगा।

admin

Related Posts

23 लाख छात्रों पर असर: NEET UG 2026 फिर से कराने का फैसला

नीट पेपर लीक कांड पर जिसका डर था, वही हो गया है. जी हां, नीट यूजी परीक्षा यानी NEET UG 2026 परीक्षा रद्द हो गई है. NTA ने नीट पेपर…

सरकारी नौकरी फॉर्म भरते समय होने वाली बड़ी गलतियां

भारत में सरकारी नौकरी का अलग ही क्रेज है. हर दूसरा युवा सरकारी नौकरी की तलाश में रहता है. लेकिन फिर भी कई बार उन्हें यह नहीं समझ आता कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

आईपीएल 2026: आरसीबी-केकेआर भिड़ंत, अंक तालिका में अहम टक्कर

  • By admin
  • May 12, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026: आरसीबी-केकेआर भिड़ंत, अंक तालिका में अहम टक्कर