भारत आतंकवाद को खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा: ज्योतिरादित्य सिंधिया

ग्वालियर

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकवादियों को करारा जवाब दिया है और दुनिया को संदेश दिया है कि वह आतंकवाद को खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा.BJP नेता ने ग्वालियर दौरे के दौरान कहा, "यह आतंकवादियों के खिलाफ युद्ध है…आतंकवाद को खत्म करने के लिए. ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने आतंकवादियों को करारा जवाब दिया है और पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि भारत आतंकवाद को खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा."

उन्होंने कहा, "जिस सटीकता के साथ हमारी वायुसेना, ड्रोन और अन्य हथियारों ने आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली हर जगह को चुन-चुनकर नष्ट किया है, वह इस बात का सबूत है कि आज भारत की रक्षा प्रणाली वैश्विक स्तर पर कैसे उभरी है."

सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को आश्वासन दिया था कि उनकी सरकार आतंकवादियों का सफाया करने के लिए काम करेगी.

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमने आतंकवादियों के 9 ठिकानों को नष्ट कर दिया है, जहां से आतंकवाद पनपता था. आज भारत ने दुनिया को यह स्पष्ट कर दिया है कि उसका एकमात्र लक्ष्य आतंकवाद का सफाया करना है."

सिंधिया ने कहा कि इन नौ स्थानों पर आतंकवादी शिविरों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया. उन्होंने पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले का जिक्र करते हुए कहा, "सशस्त्र बलों ने हमारी बहनों के 'सिंदूर' को मिटाने वाले आतंकवादियों का सफलतापूर्वक सफाया कर दिया है."

सीमा पर जारी गोलाबारी के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से निर्दोष परिवारों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है. लेकिन इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है. हमें अपनी सेना और प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है. भारत इस युद्ध को जीतने के बाद ही चैन की सांस लेगा.

 

admin

Related Posts

Autism Awareness: AIIMS भोपाल का अनूठा कदम, स्कूलों में लक्षण पहचानने की ट्रेनिंग शुरू

भोपाल एम्स भोपाल के शिशु रोग विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में ऑटिज्म, बौद्धिक दिव्यांगता और सेरेब्रल पाल्सी जैसे न्यूरो-विकास संबंधी विकारों की समय पर पहचान और उनके उपचार पर…

इंसानियत जिंदा है: कुत्तों के हमले से हिरण को बचाकर बच्चों ने पेश की मिसाल

छतरपुर छतरपुर जिले के बाजना वन परिक्षेत्र के शाहगढ़ गांव में बुधवार सुबह एक जंगली हिरण भटककर रिहायशी इलाके में पहुंच गया। इस दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 3 views
AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान