पाकिस्तान और दहशतगर्दों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत एकजुट: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में इंदौर निवासी सुशील नथानियल की असामयिक मृत्यु पर गहन शोक व्यक्त किया। उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को मीडिया को जारी संदेश में कहा कि सुशील नथानियल अलीराजपुर में एलआईसी कार्यालय में पदस्थ थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि वे स्वयं इंदौर में नथानियल की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। प्रदेश सरकार हमले में घायल नथानियल की बेटी आकांक्षा की मदद के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रही है। दुख की इस घड़ी में सरकार मृतक के परिवार के साथ है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित पूरा केंद्रीय नेतृत्व इस मामले पर पल-पल नजर रखे हुए हैं। कश्मीर में पर्यटकों पर हमला पाकिस्तान की कायराना हरकत है। यह घटनाक्रम पूरे देश पर वज्रपात के समान है। पाकिस्तान और उसके हिमायती दहशतगर्दों को इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरा देश एकजुट है।

 

admin

Related Posts

53 हजार करोड़ की योजनाओं पर कैबिनेट की मंजूरी, PWD की 26,311 करोड़ की परियोजनाओं को जारी रखने का फैसला

भोपाल  मोहन कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को मध्य प्रदेश आतंकवादी एवं उच्छेदक गतिविधियां और संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक, 2010 को वापस लेने का अनुमोदन किया गया। इसके साथ ही…

एमपी की वाइल्ड लाइफ को मिली नई जान, सीएम डॉ. मोहन ने रिलीज की 4 जंगली भैसें, ईको-सिस्टम पर होगा सकारात्मक असर

और खूबसूरत हुई एमपी की वाइल्ड लाइफ, सीएम डॉ. मोहन ने रिलीज किए 4 जंगली भैसें, ईको-सिस्टम पर होगा इतना असर – बालाघाट जिले के सूपखार-टोपला क्षेत्र में हुआ कार्यक्रम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रजिस्ट्रेशन विवाद में फंसी विनेश फोगाट, WFI ने किया आरोपों का खंडन

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 1 views
रजिस्ट्रेशन विवाद में फंसी विनेश फोगाट, WFI ने किया आरोपों का खंडन

मैराथन में नया इतिहास: सावे, केजेलचा और किप्लिमो ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 3 views
मैराथन में नया इतिहास: सावे, केजेलचा और किप्लिमो ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को किया क्लीन स्वीप, थॉमस कप में चीन से होगी टक्कर

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 1 views
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को किया क्लीन स्वीप, थॉमस कप में चीन से होगी टक्कर

लॉरा वोलवार्ट की शानदार पारी से भारत पर साउथ अफ्रीका की जीत

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 3 views
लॉरा वोलवार्ट की शानदार पारी से भारत पर साउथ अफ्रीका की जीत

एशियाई खेलों से पहले कॉन्फिडेंट मनु भाकर, वैभव सूर्यवंशी पर दिया खास बयान

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 3 views
एशियाई खेलों से पहले कॉन्फिडेंट मनु भाकर, वैभव सूर्यवंशी पर दिया खास बयान

IPL के ‘किंग’ कोहली का नया रिकॉर्ड, 9 हजार रन पूरे, रोहित शर्मा हैं पीछे

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 3 views
IPL के ‘किंग’ कोहली का नया रिकॉर्ड, 9 हजार रन पूरे, रोहित शर्मा हैं पीछे