साल बदलते ही भड़क सकता है भारत-पाक संघर्ष, US थिंक टैंक ने दिए गंभीर संकेत

वॉशिंगटन 
भारत और पाकिस्तान के बीच आतंकवाद को लेकर जारी तनाव साल 2026 में सशस्त्र संघर्ष में बदल सकता है। इस बात की चेतावनी एक अमेरिकी थिंक टैंक ने दी है। इसके अलावा पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी संघर्ष की आशंका जताई गई है। इस थिंक टैंक ने अमेरिकी फॉरेन पॉलिसी एक्सपर्ट्स का सर्वे किया है। यह थिंक टैंक काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस (सीएफआर) है। सीएफएआर का कहना है कि दोनों देशों के बीच सशस्त्र संघर्ष की संभावना अमेरिकी हितों पर भी असर डाल सकती है। सीएफआर ने 2026 में होने वाले संघर्षों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में पाकिस्तान द्वारा सीमा पर आतंकवाद को लेकर चिंता जाहिर की गई है।
 
मई में हुआ था ऑपरेशन सिंदूर
गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मई में चार दिन तक लड़ाई चली थी। पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों द्वारा किए गए हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। भारत ने सात मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के जवाब में की गई थी। पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 नागरिक मारे गए थे। भारत और पाकिस्तान 10 मई को सैन्य टकराव समाप्त करने पर राजी हुए थे।

जम्मू-कश्मीर से आई हैं रिपोर्ट्स
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमा पर स्थित पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के कई ठिकानों को नष्ट किया था। इसके बाद पाकिस्तान के तेवर थोड़े ठंडे पड़े हैं, लेकिन यदा-कदा उसके नेता गीदड़-भभकियां देते रहते हैं। इसके अलावा ऑपरेशन सिंदूर के बाद से जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में भी कमी देखने को मिली है। हालांकि हाल ही में कुछ इंटेलिजेंस रिपोर्ट्स आई हैं, जिनमें कहा गया है कि सर्दियों के मौसम में 30 पाकिस्तानी आतंकी जम्मू क्षेत्र में सक्रिय हैं।

अफगानिस्तान पर क्या कहा
इसके अलावा सीएफआर रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान को एक और मोर्चे पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके मुताबिक इस बात की आशंका है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान 2026 में आपस में भिड़ सकते हैं। हालांकि इस लड़ाई का अमेरिकी हितों पर उतना ज्यादा असर पड़ने की आशंका नहीं है। बता दें कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हालिया समय काफी तनावपूर्ण रहा है। दोनों देशों के बीच अभी भी तलवार खिंची हुई है। गौरतलब है कि 25 नवंबर को अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने मंगलवार को पाकिस्तान पर तीन पूर्वी प्रांतों में देर रात हवाई हमले करने का आरोप लगाया, जिसमें नौ बच्चों सहित 10 नागरिक मारे गए।

 

admin

Related Posts

पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ पर वार, बकरीद से पहले कई बांग्लादेशी वापस भेजे गए

कलकत्ता एक ओर जहां पूरे देश में बकरीद की तैयारियां जोरों पर हैं तो दूसरी ओर बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों में हलचल मची हुई है. कई स्टेट बॉर्डर के पॉइंट्स…

दिल्ली में PM मोदी और थलपति विजय की मुलाकात, 12 साल बाद साथ दिखे दोनों नेता

 नई दिल्ली तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री, जोसेफ विजय अपनी कुर्सी संभालने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं. इस मुलाकात में उन्होंने प्रधानमंत्री से तमिलनाडु…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां