जल संरक्षण पर आधारित ‘एक सरोवर, एक संकल्प’ के तहत स्वतंत्रता दिवस समारोह

एक सरोवर, एक संकल्प– जल संरक्षण थीम पर मनाया जाएगा आजादी का पर्व

केन्द्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश, जल संरक्षण थीम पर आजादी का पर्व

जल संरक्षण पर आधारित ‘एक सरोवर, एक संकल्प’ के तहत स्वतंत्रता दिवस समारोह

अमृत सरोवर स्थलों पर ध्वजारोहण के साथ होगा विशेष आयोजन

केन्द्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जारी किए निर्देश

भोपाल 

15 अगस्त 2025 को 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश भर में विशेष आयोजन किए जाएंगे। केंद्र सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी निर्देश अनुसार "एक सरोवर, एक संकल्प-जल संरक्षण" की थीम पर आजादी का पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के सभी अमृत सरोवर स्थलों पर विशेष आयोजन किए जाएंगे। साथ ही ध्वजारोहण का कार्यक्रम भी होगा। केंद्र सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश पर मध्य प्रदेश रोजगार गारंटी परिषद् ने प्रदेश के समस्त जिलों को निर्देश जारी किए हैं।

पर्यावरण संरक्षण एवं जल सुरक्षा का दिया जाएगा संदेश

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। अमृत सरोवर स्थलों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी या उनके परिवार के सदस्य अथवा स्थानीय पद्म पुरस्कार विजेता द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इनकी अनुपस्थिति में संबंधित ग्राम पंचायत के सबसे वरिष्ठ नागरिक से ध्वजारोहण कराया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पर्यावरण प्रेमियों, खिलाड़ियों, स्व-सहायता समूह, युवाओं और स्कूली विद्यार्थियों की सहभागिता से ध्वजारोहण किया जाएगा।

विभिन्न गतिविधियां की जाएंगी आयोजित

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमृत सरोवर स्थलों पर ध्वजारोहण के साथ ही विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इनमें तिरंगा यात्रा, पौधारोपण, हैरिटेज वॉक, सेल्फी प्वाइंट, ड्रोन/लाइट-साउंड शो, जल संरक्षण व जलवायु परिवर्तन पर निबंध-लेखन एवं कविता प्रतियोगिता, पर्यावरण संरक्षण पर नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता अभियान, चित्रकला और कहानी कार्यक्रम शामिल हैं। हैरिटेज वॉक में अमृत सरोवरों के ऐतिहासिक महत्व को बताया जाएगा।

 

admin

Related Posts

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने निजी स्कूलों को दी राहत, मनमानी फीस वसूली पर फीस वापसी आदेश निरस्त

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधकों को मनमानी फीस वसूली के मामले में हाईकोर्ट से राहत मिली है। हाईकोर्ट जस्टिस विवेक रूसिया तथा जस्टिस प्रदीप मित्तल ने…

मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ी, 22 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम, कोहरे और शीतलहर से मौसम हुआ सर्द

भोपाल  मध्य प्रदेश में जारी शीतलहर के बीच लगभग आधे राज्य में घने कोहरे ने अपनी चपेट में ले लिया है। शीतलहर के साथ कोहरा इतना घना है कि, मौसम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MP के 14 खिलाड़ियों की नीलामी आज, वेंकटेश अय्यर पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
IPL में MP के 14 खिलाड़ियों की नीलामी आज, वेंकटेश अय्यर पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस

परफॉर्मेंस नहीं तो जगह नहीं— शुभमन गिल को ड्रॉप करने की सलाह, गंभीर के नाम पूर्व खिलाड़ी का खुला संदेश

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
परफॉर्मेंस नहीं तो जगह नहीं— शुभमन गिल को ड्रॉप करने की सलाह, गंभीर के नाम पूर्व खिलाड़ी का खुला संदेश

चर्चा में आईपीएल 2026 के नियम: विदेशी खिलाड़ी पर 30 करोड़ की बोली, मगर 18 करोड़ ही होंगे मिले

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 1 views
चर्चा में आईपीएल 2026 के नियम: विदेशी खिलाड़ी पर 30 करोड़ की बोली, मगर 18 करोड़ ही होंगे मिले

टी20 सीरीज के आखिरी दो मैचों से बाहर अक्षर पटेल, उनकी जगह लिया गया नया खिलाड़ी

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 2 views
टी20 सीरीज के आखिरी दो मैचों से बाहर अक्षर पटेल, उनकी जगह लिया गया नया खिलाड़ी

मुंबई के वानखेड़े में दिव्यांग टी20 क्रिकेट का उत्सव, 16 से 18 दिसंबर तक होगा आयोजन

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 2 views
मुंबई के वानखेड़े में दिव्यांग टी20 क्रिकेट का उत्सव, 16 से 18 दिसंबर तक होगा आयोजन

IPL ऑक्शन 2026 के लिए आज खिलाड़ियों की मंडी, जानें सभी सवालों के जवाब और क्या है ऑक्शन की प्रक्रिया

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 2 views
IPL ऑक्शन 2026 के लिए आज खिलाड़ियों की मंडी, जानें सभी सवालों के जवाब और क्या है ऑक्शन की प्रक्रिया