स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी की भीड़ ने बढ़ाई रेलवे की चुनौती, फुल हुईं सभी प्रमुख ट्रेनें

इंदौर
अगस्त से त्योहारी सीजन शुरू हो रहा है। त्योहारी सीजन में ट्रेनों पर दबाव बढ़ गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की गई तेजस एक्सप्रेस में अब सीटें फुल होना शुरू हो गई हैं। कुछ ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग बंद हो गई है। वहीं, बसों के किराए में भी 20 फीसदी बढ़ोतरी हो गई है।

भाई-बहन के त्योहार रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में यात्रियों का एक शहर से दूसरे शहरों, गांवों, कस्बों में आना-जाना होता है। अगस्त में रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त (शनिवार) और 10 अगस्त (रविवार) को आ रहा है। दो दिन की छुट्टी आ रही है। 8 अगस्त की छुट्टी ले ली जाए तो तीन दिन का सप्ताहांत मिल जाएगा। इसी तरह 15 अगस्त को राष्ट्रीय अवकाश एवं 16 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी जैसे बड़े राष्ट्रीय त्योहार आ रहे हैं।
 
तीन दिन का वीकेंड मिल रहा है
17 अगस्त को रविवार होने से यात्रियों को तीन दिन का सप्ताहांत मिल रहा है। इन त्योहारों का सप्ताह के अंतिम दिनों में आने से ट्रेनों पर दबाव बढ़ गया है। फिर आगामी महीनों में गणेश चतुर्थी, नवदुर्गा, दशहरा एवं दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार आएंगे।

पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं विशेष रूप से यात्रा की मांग को ध्यान में रखते हुए मुंबई सेंट्रल और इंदौर स्टेशनों के बीच विशेष किराए पर सुपरफास्ट तेजस स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन 23 जुलाई से 29 अगस्त तक चलेगी। त्योहारी सीजन में इस ट्रेन में किराया ज्यादा होने के बाद भी यात्रियों में रुझान बढ़ने लगा है। इसमें थर्ड एसी किराया 1803, सेकंड एसी 2430 और फर्स्ट 3800 रुपए है।

बसों के किराए में बढ़ोतरी
इंदौर से मुंबई, पुणे, नागपुर सहित अन्य शहरों तक चलने वाली बसों में यात्रियों का आवागमन लगातार बढ़ रहा है। इसके कारण कई बस संचालकों ने किराए में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है। बसों में आमतौर पर 1500 से 2000 रुपए किराया लगता है, जो त्योहारी सीजन में बढ़कर 2500 से 3000 रुपए तक हो गया है।

admin

Related Posts

आयुष मंत्री परमार ने बैतूल जिला आयुष विंग का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने बुधवार को बैतूल में जिला चिकित्सालय जिला आयुष विंग का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का…

मुख्य सचिव जैन से आईज़ीआई वेंचर्स के संस्थापक ने की भेंट

भोपाल  मुख्य सचिव  अनुराग जैन से बुधवार को मंत्रालय में आईज़ीआई वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संस्थापक  इशान हैडन ने भेंट की। इस अवसर पर राज्य में ड्रोन इको-सिस्टम को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 4 views
2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया