नए साल के मद्देनजर धार्मिक स्थानों पर भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी, प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए

सीकर
देश और दुनिया में नए साल का आगाज होने में अब कुछ घंटो का ही समय बचा है। लोग नए साल के स्वागत और जश्न की तैयारियों में जुटे हैं। नए साल के मद्देनजर धार्मिक स्थानों पर भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

राजस्थान में सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे की प्रसिद्ध बाबा श्याम की धार्मिक नगरी में आज श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। वर्ष 2024 का अंतिम दिन होने के कारण यहां श्रद्धालुओं के आना सिलसिला लगातार जारी है। श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन कर साल 2024 को अलविदा कहते हुए नववर्ष 2025 की मंगल कामनाओं के लिए आशीर्वाद मांग रहे हैं। इस मौके पर पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था की है। इसके साथ ही सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था में भी प्रशासन की ओर से सहयोग किया जा रहा है।

श्री श्याम मंदिर कमेटी ने बाबा के निज मंदिर को भव्य और आकर्षक रूप से सजाया है, जिसमें भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप की झांकियों के साथ कई धार्मिक झांकियां भी सजाई गई हैं। वही, रंग-बिरंगी रोशनी से मंदिर को जगमग किया गया है। बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार कोलकाता और दिल्ली से आए सतरंगी फूलों से किया गया है, जो श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं। इस बार वीआईपी दर्शन व्यवस्था को बंद कर दिया गया है, जिस वजह से श्रद्धालु कतार में लगकर ही बाबा श्याम के दर्शन कर रहे हैं।

बाबा श्याम के दर्शन करने आए एक भक्त ने बताया कि ये कलयुग चल रहा है और ये कलयुग के देवता हैं। पूरे साल भर का हिसाब बाबा के चरणों में रखकर, उनसे नए साल के लिए आशीर्वाद मांगेंगे। बाबा से हम प्रार्थना करेंगे कि हमारा आने वाला नया साल बेहतर हो, इसी उद्देश्य के साथ हम यहां आए हैं। हम हमारा नया साल यहीं मनाएंगे।

 

  • admin

    Related Posts

    ट्रंप परिवार पर मंडराया खतरा! इवांका की हत्या की कथित साजिश में IRGC का नाम सामने आया

    वाशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है. ईरान की सेना 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (IRGC) से ट्रेनिंग पाए…

    हमजा की अंतिम विदाई में आतंक का प्रदर्शन! सलाउद्दीन और जमीन खान की बंदूकों के बीच हुआ जनाजा

    इस्लामाबाद पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड और वांटेड आतंकी अर्जुनमंद गुलजार उर्फ ​​हमजा बुरहान की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में अज्ञात बंदूकधारियों ने उसकी हत्या कर दी थी. अब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 1 views
    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

    सात साल बाद अल नासर बना चैंपियन, रोनाल्डो की कप्तानी में दमैक को 4-1 से हराया

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 1 views
    सात साल बाद अल नासर बना चैंपियन, रोनाल्डो की कप्तानी में दमैक को 4-1 से हराया

    विनेश फोगाट विवाद में नया मोड़, महासंघ के चयन मानकों और फैसलों पर हाई कोर्ट की टिप्पणी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 1 views
    विनेश फोगाट विवाद में नया मोड़, महासंघ के चयन मानकों और फैसलों पर हाई कोर्ट की टिप्पणी

    टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस

    विराट-हेड विवाद के बाद वायरल हुआ ट्रेविस हेड का रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    विराट-हेड विवाद के बाद वायरल हुआ ट्रेविस हेड का रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट

    लगातार हार से दबाव में पंजाब, घर में जीत के साथ विदाई चाहेगी लखनऊ

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    लगातार हार से दबाव में पंजाब, घर में जीत के साथ विदाई चाहेगी लखनऊ