माननीय न्यायाधीशगणों की उपस्थिति में कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने तुलसी महाविद्यालय सायबर क्राईम सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अनूपपुर

    पुलिस मुख्यालय, भोपाल  के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के द्वारा सायबर क्राईम सुरक्षा जागरूकता हेतु चलाये जा रहे सेफ क्लिक अभियान के अंतर्गत शुक्रवार की सुबह माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय अनूपपुर श्रीमान पी.सी. गुप्ता, माननीय प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय अनूपपुर श्री मनोज कुमार लाढिया, माननीय द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश अनूपपुर श्री नरेन्द्र पटेल, माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनूपपुर श्रीमती चेनवती ताराम, माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनूपपुर श्रीमती पारूल जैन, माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट अनूपपुर सुश्री सृष्टि साहू, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिहं, प्राचार्य तुलसी महाविद्यालय श्री अनिल सक्सेना, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री इसरार मन्सूरी, श्रीमान एस.डी.ओ.पी. महोदय अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा की गरिमामय उपस्थिति में प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेन्स तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में कोतवाली पुलिस अनूपपुर द्वारा करीब 300 छात्र – छात्राओं के बीच सायबर क्राईम सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के आयोजन में आमंत्रित न्यायधीशगणों के द्वारा सायबर अपराधों से बचने के लिये सतर्कता एवं सावधानी पर उपस्थित छात्र छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी गई। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय श्रीमान पी.सी. गुप्ता ने मध्यप्रदेश पुलिस विभाग द्वारा चलाये जा रहे अभियान की सराहना करते हुए बताया कि वर्तमान में इन्टरनेट बैंकिग एवं आनलाईन ट्रान्जेक्शन के बढ़ते उपयोगिता के चलते सायबर फ्राड से बचने के लिए सावधानी रखा जाना आवश्यक है। माननीय द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री नरेन्द्र पटेल के द्वारा छात्र छात्राओं को सोशल मीडिया में अनजान व्यक्ति से  फ्रेंडशिप रिकवेस्ट स्वीकार न करने एवं जानकारियों का आदान प्रदान  करने में सावधानी रखे जाने हेतु बताया गया। आनलाईन दोस्ती से बेहतर हमारे आसपास और जान पहचान वालो की दोस्ती सुरक्षित होना बताया।

माननीय प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री मनोज कुमार लाढिया के द्वारा बताया गया कि विज्ञान अभिशाप या वरदान  साबित हो यह उपयोगकर्ता के विवेक पर निर्भर करता है। आज हर व्यक्ति हाथ में इंटरनेट युक्त डिवाइस है जिससे सायबर फ्राड का खतरा हर उपयोगकर्ता के ऊपर रहता है, जो सावधानी से ही बचाव है।

कार्यक्रम के दौरान सायबर क्राईम विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रुति जायसवाल, द्वितीय स्थान देविका सोन्धिया, तृतीय स्थान प्राची उपाध्याय एवं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीपाली झारिया, द्वितीय स्थान निहारिका गौतम, तृतीय स्थान सुहानी कहार को उपस्थित अतिथियों द्वारा पुरूष्कृत किया गया।

तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर से प्राचार्य श्री अनिल सक्सेना जी के साथ एनसीसी प्रभारी असिसटेन्ट कमाण्डेन्ट असिसटेन्ट प्रोफेसर श्री अजयराज सिहं, एनएसएस प्रभारी प्रोफेसर ज्ञानप्रकाश पाण्डेय, डाक्टर सतेन्द्र सिहं चौहान, डाक्टर दीपक गुप्ता, डाक्टर राधा सिहं, डाक्टर सुधा साहू, डा. प्रीति वेष, प्रोफेसर पूनम पाण्डेय, प्रोफेसर प्रज्ञा तिवारी, थाना कोतवाली अनूपपुर से टी.आई. अरविन्द जैन , उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा, सहायक उपनिरीक्षक सतानंद कोल, प्रधान आरक्षक शेख रसीद, महेन्द्र राठौर, आरक्षक प्रकाश तिवारी, महिला आरक्षक जानकी एवं कुन्ती शर्मा सायबर क्राईम सुरक्षा जागरूकता का प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेन्स तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन कर सेकड़ों छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओ ने मोबाईल एवं इन्टरनेट उपयोग के दौरान सायबर अपराधों से बचने हेतु ध्यान में रखी जाने वाली सभी सावधानियों को विस्तार से समझकर उक्त कार्यक्रम के आयोजन हेतु माननीय न्यायधीशगणों, कालेज प्रशासन एवं अनूपपुर पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया।

  • admin

    Related Posts

    पर्यावरणीय मंजूरी में बदलाव, अब 45 दिन तक मौन रहने पर मुख्य सचिव करेंगे फैसला

    भोपाल  खदान, सड़क निर्माण या अन्य परियोजनाएं हों, इनकी पर्यावरणीय स्वीकृति से जुड़े महत्वपूर्ण नियम में केंद्र सरकार बदलाव करने जा रही है। इसके प्रभावी होने पर यदि किसी परियोजना…

    एमपी में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: सीएम मोहन यादव और सीएस अनुराग जैन ने की महत्वपूर्ण बैठक

    भोपाल  मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक बदलाव होनेवाला है। कई जिलों के कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक यानि एसपी बदले जाएंगे। इसकी कवायद तेज हो चुकी है। राज्य के आइएएस-आइपीएस अधिकारियों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 0 views
    श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

    ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 1 views
    ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

    लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

    MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 3 views
    MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

    आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

    KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा