लीड्स टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 471 और दूसरी पारी में 364 रन बनाए थे, अब भारत भी अनचाही लिस्ट में

नई दिल्ली
इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट की सीरीज के पहले मैच में भारत को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। लीड्स टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 471 और दूसरी पारी में 364 रन बनाए थे। इसके बाद भी उसे हार का सामना करना पड़ा। हारे हुए मैच में दोनों पारियों को मिलाकर किसी टीम का यह अब तक चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। 

1- इंग्लैंड- 861 रन
क्रिकेट इतिहास में किसी हारे हुए टेस्ट मैच में किसी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन का अनचाहा रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है। उसने 1948 में लीड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों पारियों में 861 रन बनाए थे, उसके बाद भी उसे हार का सामना करना पड़ा।

2- पाकिस्तान- 847 रन
लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान है। 2022 में उसने रावलपिंडी में इंग्लैंड के खिलाफ दोनों पारियों में कुल 847 रन बनाए। इसके बाद भी पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा।

3- न्यूजीलैंड- 837 रन
लिस्ट में न्यूजीलैंड तीसरे नंबर पर है। 2022 में नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट में कीवी टीम ने दोनों पारियों में कुल 837 रन बनाए थे। इसके बावजूद उसे हार का सामना करना पड़ा।

4- भारत- 835 रन
इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट की सीरीज के पहले ही मैच में हारकर भारत इस अनचाही लिस्ट में शामिल हो गया। लीड्स टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 471 और दूसरी पारी में 364 रन बनाए। इस तरह दोनों पारियों में भारतीय टीम ने 835 रन बनाए, फिर भी उसे हार का सामना करना पड़ा।

5- इंग्लैंड- 817 रन
लिस्ट में पांचवें नंबर पर एक बार फिर इंग्लैंड की टीम का नाम है। 1921 में उसने एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट की दोनों पारियों में 817 रन बनाए थे, उसके बाद भी हार का सामना करना पड़ा।

admin

Related Posts

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

 बेंगलुरु पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय (SL Akshay) का रविवार को एक क्लब मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह सिर्फ 39 साल के थे.…

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

 कोलकाता इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आखिरी लीग मैच में रविवार (24 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से हुआ. कोलकाता के ईडन गार्डन्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 0 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 0 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 0 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी