दिल्ली चुनाव में बिजवासन सीट पर 2020 में भी मामूली था जीत का अंतर, इस बार भी है कांटे का मुकाबला

नई दिल्ली
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के प्रचार में राजनीतिक दलों के नेता जोर-शोर से लगे हैं। सभी पार्टियां सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक सक्रिय हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी जीत की लय बरकरार रखने के लिए जोर लगा रही है। भाजपा भी सत्ता पर एक बार फिर काबिज होने का प्रयास कर रही है। पिछले दो चुनावों में यहां आप की जीत हुई है। परिसीमन के बाद 2008 में अस्तित्व में आई बिजवासन सीट दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी जिले के अंतर्गत आती है। आम आदमी पार्टी ने बिजवासना से सुरेंद्र भारद्वाज को, भाजपा ने कैलाश गहलोत और कांग्रेस ने देवेंद्र सहरावत को मैदान में उतारा है। साल 2015 और 2020 में आप ने बिजवासना सीट पर जीत दर्ज की थी जबकि 2013 में इस सीट से भाजपा उम्मीदवार सत प्रकाश राणा विजयी हुए थे।

खास बात यह है कि यहां से अपना दावा पेश कर रहे भाजपा और कांग्रेस दोनों के ही उम्मीदवार पूर्व में 'आप' नेता रहे हैं। कैलाश गहलोत आप का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे, जबकि कर्नल देवेंद्र सहरावत आप से कांग्रेस में चले गए थे। साल 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप के भूपिंदर सिंह जून ने बिजवासन सीट जीती थी। उन्हें कुल 57,271 वोट मिले थे। वहीं, भाजपा उम्मीदवार सत प्रकाश राणा 56,518 वोटों के साथ दूसरे और कांग्रेस उम्मीदवार प्रवीण राणा 5,937 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। आप और भाजपा उम्मीदवार के बीच जीत का अंतर बहुत कम था। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा उम्मीदवार कैलाश गहलोत आप को जीत की हैट्रिक लगाने से रोक सकते हैं।

इस क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के मुद्दे अहम हैं। इन मुद्दों के अलावा भी उम्मीदवार विभिन्न मुद्दों पर वोट मांग रहे हैं। बिजवासन विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या दो लाख 10 हजार से अधिक है। यहां 1,14,518 पुरुष मतदाता, 97,041 महिला मतदाता और 186 थर्ड जेंडर वोटर हैं। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान 5 फरवरी को होगा जबकि मतगणना 8 फरवरी को होनी है।

  • admin

    Related Posts

    केजरीवाल-सिसोदिया पर चार्ज फ्रेमिंग पर सस्पेंस, अदालत ने सुरक्षित रखा आदेश

    नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली शराब घोटाला मामले में आरोप तय करने पर आदेश सुरक्षित रख लिया। स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने सीबीआई…

    समन विवाद पर नया मोड़, केजरीवाल को मिली राहत से असंतुष्ट ED पहुंची ऊपरी अदालत

    नई दिल्ली ईडी ने समन की अनदेखी करने के मामले में अरविंद केजरीवाल की दोबारा कानूनी घेरेबंदी करने की तैयारी कर ली है। ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय की ओर से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ऑस्ट्रेलिया सावधान! जिम्बाब्वे कर सकता है बड़ा उलटफेर

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    ऑस्ट्रेलिया सावधान! जिम्बाब्वे कर सकता है बड़ा उलटफेर

    200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

    होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

    घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

    2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

    शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद